Pakistan Crisis: 10,000 रुपए का सिलेंडर खरीद 650 रुपए का चिकन बनाना बड़ा सपना, रोटी पर भी मार

- खाद्य पदार्थों में 55.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज 

- एक साल में प्याज की कीमतों में 415 प्रतिशत का इजाफा 

-चाय में 64 प्रतिशत बढ़ोतरी 

-गेहूं 58 फीसदी हुआ महंगा

-सरसों तेल 500 रुपए लीटर 

-चिकन 650 रुपए और गैस में 2500 का उछाल 

- गरीबी दर में 35.7 फीसदी का इजाफा दर्ज 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 10,000 रुपए का सिलेंडर खरीदकर 650 रुपए का चिकन बनाना आम जनता के लिए सपना बन गया। यहां महंगाई का प्रकोप लगातार जारी है। खाद्य पदार्थों में 55.93 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्याज की कीमतों में 415 प्रतिशत के इजाफे के साथ चाय में भी 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। इसके अलावा इस नए साल गेहूं 58 फीसदी तक महंगा हो गया। दूसरी तरफ सरसों तेल का दाम भी बढ़कर 500 रुपए लीटर हो गया।  मार्केट में चिकन 650 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तो वहीं एलपीजी गैस की कीमत आसमान पार चली गई। नए साल में गैस की कीमत में 2500 रुपए का उछाल हुआ है। गरीबी दर में भी 35.7 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। ऐसे में पकिस्तान की स्थिति बदहाल है। 

IMAGE CREDIT: इंडिया टीवी 


पाकिस्तान में बाढ़ के बाद बढ़ती महंगाई से दिन-प्रतिदिन परेशानियाँ बढ़ रहीं हैं। रोज़मर्रा का सामान खरीदना और गुज़ारा करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। बिज़नस स्टैण्डर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही। सरकार को सहायता के लिए यूएन, विश्व बैंक और अमेरिका ने भी मदद की, लेकिन फिर भी बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएँ नहीं मिल पाई। पकिस्तान के बिगड़ते हालातों के बीच राजनेता आपस में ही लड़ रहे हैं। सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में विफल नज़र आ रही है। ऐसे में जनता आक्रोशित है। 

चिकन और गैस के दामों में उछाल से लोग परेशान:-

आम जनता की चिकन और गैस तक की पहुंच सीमित होती जा रही है। कई लोग एलपीजी गैस को प्लास्टिक बैग में संरक्षित करने पर मजबूर हैं। 

जूते-कपड़ों से लेकर आटा-चीनी में भी उछाल:-

पाकिस्तान में गेंहू की खपत प्रतिदिन 20 किलो वाले 38,000 बैग्स की है, लेकिन मात्र 40 आटा मीलों से केवल 21,000 बैग्स की आपूर्ति हो रही है। 

बिजली का हाल बेहाल:-

बिजली की आपूर्ति भी कम कर दी गई है। सरकार ने ऐसे में अहम फैसले लिए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, देश में बाज़ार रात 8:30 बजे बंद हो जाएगा तो वहीं मैरेज हॉल 10 बजे बंद होगा। ऐसे में 60 अरब रुपया बचेगा क्योंकि बल्ब की खपत कम होगी। अब एक फरवरी से बल्बों और अधिक बिजली खपत करने वाले पंखों के उत्पादन को भी बंद करने की बात हो रही है।

-दाल, चावल, नमक, केला, ब्रेड और दूध भी महंगे हुए:

पाकिस्तान में एक किलो तुअर दाल 228 रुपए किलो, साधारण नमक 800 ग्राम का पैकेट 48 रुपए, बासमती चावल 146 रुपए प्रति किलो, केला 119 रुपए प्रति दर्जन, ब्रेड का एक पैकेट 89 और एक लीटर दूध 149 रुपए का मिल रहा है। ऐसे में आम लोग के सामने इन खानों से परहेज़ करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प हीं नहीं बचा है। 

- सरकार क्या कर रही है?

पाकिस्तान की सरकार द्वारा नए दिशा-निर्देश जारी किए गए ताकि बिजली की खपत कम हो। मार्केट 8:30 बजे के बाद बंद रहेगा वहीं मॉल और मैरिज हॉल को 10 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक बल्बों और पंखों का प्रोडक्शन जुलाई 2023 तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में बिजली का उपयोग सीमित हो इसको सुनिश्चित करने के लिए रक्षा मंत्री ने सभी मीटिंग्स को दिन के उजाले में करने का आदेश जारी किया। पाकिस्तान की सरकार शाहबाज़ शरीफ का मानना है कि ऐसा करके 30 फीसदी तक बिजली की खपत को कम किया जाएगा। ऐसे में 62 अरब रुपए की बचत हो सकती है।

No comments

Powered by Blogger.