नहीं रहे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह, 82 की उम्र में निधन, राजकीय शोक का एलान
सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। मुलायम के निधन पर यूपी में 3 दिन और बिहार में एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है।
उन्हें यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर और साँस लेने में समस्या के कारण 2 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, 10 दिन से उनकी तबियत नाजुक बनी हुई थी और आज सुबह 8:16 बजे उनका निधन हो गया।
सपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुत्र और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। इसपर पीएम मोदी, राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत सभी पार्टियों के विभिन्न नेताओं ने दुःख जताया। पीएम मोदी ने कहा, 2014 में उन्होंने मुझे आश्रीर्वाद दिया था जो मेरी अमानत है। बता दें, पिछले 50 दिनों से मेदांता में उनका इलाज़ जारी था।
सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे शव को सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। तत्पश्चात 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।
अखिलेश यादव ने ट्विट कर दी थी जानकारी
![]() |
| स्रोत्र: समाजवादी पार्टी ट्विटर अकाउंट से |
मुलायम सिंह पर एक नज़र शुरुआत से:
यूपी के प्रमुख नेताओं में शुमार सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर, 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। पिता का नाम सुधर सिंह (किसान) था। वे यूपी के पूर्व सीएम (3 बार मुख्यमंत्री) वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद थे। वे 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा संसद रह चुके हैं। उन्होंने 1992 में सपा पार्टी का गठन किया।
व्यक्तिगत जीवन:
मुलायम सिंह ने दो शादियाँ की थी। उनकी पहली पत्नी मालती देवी (मृत्यु- मई, 2003) थी। मालती देवी अखिलेश यादव की माँ थी। इसके बाद मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। इनके बेटे का नाम प्रतिक यादव है। इनकी लवस्टोरी 40 साल पहले सैफई के एक अस्पताल से शुरू हुई थी। हाल ही में 9 जुलाई को साधना का गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया था। मुलायम का भी इसी अस्पताल में आज निधन हुआ। मुलायम, साधना के निधन के बाद मात्र 92 दिन ही जिंदा रहे।
![]() |
| स्रोत्र: ASB NEWS INDIA |
राजनीतिक जीवन:
वे 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहली बार विधायक बनें। बता दें, उनके परिवार का कोई राजनीतिक बेकग्राउंड नहीं था। इसके बावजूद भी उन्होंने 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 7 बार संसद और 2 बार केंद्र में मंत्री तक का सफ़र तय किया। 1996 - 1998 तक वे देवेगौड़ा सरकार में रक्षा मंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव के कारण ही शहीदों के शव राजकीय सम्मान के साथ उनके घर जाने शुरू हुए ताकि परिजन उनके अंतिम दर्शन कर सके।
मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर, 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी बनाने की घोषणा की थी। उस वक्त मुलायम सपा के अध्यक्ष, जनेश्वर मिश्र उपाध्यक्ष, कपिलदेव सिंह और मुहम्मद आज़मखान पार्टी के महामंत्री बने। मोहन सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद 4 और 5 नवम्बर को पार्टी का पहला राष्ट्रिय अधिवेशन आयोजित किया गया। इसके बाद तो इस पार्टी ने यूपी की राजनीतिमें स्थायी मुकाम बना लिया।



Post a Comment