महाराष्ट्र: Rapido बाइक टैक्सी को बंद करने के खिलाफ कंपनी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

 written by सुप्रिया रानी

Rapido बाइक टैक्सी को बंद करने के खिलाफ कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया। दरअसल, बोम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में 20 जनवरी तक बाइक टैक्सी सर्विसेज को बंद कर दिया है। बता दें, कंपनी इस बात के सबूत पेश नहीं कर पाई कि उसके पास लाइसेंस है और वह अवैध रूप से ऑपरेट नहीं कर रही है।

image credit: MSN


Repido ने 16 मार्च 2022 को पुणे RTO में लाइसेंस के लिए अर्जी डाली थी, जिसे परिवहन विभाग ने खारिज कर दिया था। साथ ही लोगों से उनकी सेवाओं का इस्तेमाल न करने की अपील की थी। इसके बाद कंपनी ने बोम्बे हाईकोर्ट का रुख किया जहां इसे रद्द कर दिया गया है। अब इसने सुप्रीम कोर्ट का रुख अपनाया है। देखना यह है कि आगे क्या फैसला आएगा?

No comments

Powered by Blogger.