26 / 11 मुंबई हमला : आखिर इतने सालों बाद कहाँ तक पहुंची जाँच ?
आज मुंबई में हुए चरमपंथी हमले के 13 साल बीत गए है । बता दें कि इस हमले पर जाँच अब तक जारी है और पकिस्तान में भी मामला दर्ज कराया गया था लेकिन अब तक कुछ भी सामने नहीं आ पाया ।
26 नवम्बर 2008 को भारत के सपनों के शहर में एक चरमपंथी हमला हुआ , जिसमे लगभग 160 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई । इस हमले के बाद सारा देश दहल गया , जाँच हुई और भारत ने आरोप लगाया था कि हमले के तार पकिस्तान से जुड़े है । भारत ने हमले के लिए लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और इससे जुड़े संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद की गिरफ़्तारी की मांग की थी ।
इस केस में पकिस्तान में 7 लोगों को अभियुक्त बनाया गया पर अब तक न तो मुख्य अभियुक्त पर मुकदमा चलाया गया और न ही उसे दोषी ठहराया गया ।
आइये जानने की कोशिश करे
कि अब तक इस केस में पकिस्तान की अदालत में क्या क्या हुआ ?
बीबीसी हिंदी के मुताबिक , भारत का कहना है कि बार बार साबुत देने के बावजूद पकिस्तान ने कोई करवाई नहीं की , जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने कोई ठोस साबुत दिए नहीं । इस सिलसिले में बचाव पक्ष के वकील रिजवान अब्बासी ने बीबीसी को बताया कि भारत ने केवल ऐसे डोजीयर उपलब्ध कराये थे जिनका सबूत के तौर पर अदालत में कोई मूल्य नहीं था । उन्होंने स्पस्ट किया कि भारतीय गवाहों को मुक़दमे के लिए पकिस्तान नहीं भेजा गया था
वही दूसरी तरह , लोक
अभियोजक अकरम कुरैशी ने भी देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था ।
आपको बता दें कि , आज के दिन ही यानि कि 26 नवम्बर , 2008 को मुंबई शहर में लश्कर – ए – तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था , और इसी तरह 8 घंटे तक मुंबई बंधक बन चुकी थी ।

Post a Comment