भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा दौरे पर, महबूबा मुफ़्ती भी हुई शामिल

 भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा दौरे पर निकल चुकी है। शनिवार को राहुल गाँधी की पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ़्ती के साथ शामिल हुई। पुलवामा पहुंचकर राहुल गाँधी ने घटनास्थल लेथपुरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें, पुलवामा के लेथपुरा में हीं फरवरी 2019 में हुए बम धमाके में सीआरपीएफ़ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 



कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी भी दोपहर बाद पदयात्रा में शामिल हुई। आज की यात्रा का जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पन्था चौक में ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पन्था चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरु पार्क तक चलेगी। यात्रा फ़िलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है। 

बताते चलें, शुक्रवार को बनिहाल से कश्मीर के लिए शुरू हुई यात्रा की सुरक्षा में चूक को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। ऐसे में कांजीकुंड में यात्रा को लगभग डेढ़ घंटे तक रोका गया। इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगे रखीं हैं।  

No comments

Powered by Blogger.