रूस ने मेटा को आतंकी और चरमपंथी की सूची में किया शामिल

 रूस ने मेटा को आतंकी और चरमपंथी की सूची में शामिल किया। मंगलवार को अमेरिका की बड़ी कंपनी मेटा को अपने फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंसियल मोनिटरिंग के डाटाबेस में "आतंकी और चरमपंथी संगठनों" की सूची में शामिल किया। 
स्रोत्र: New World Notes

रूस-यूक्रेन युद्ध में ताज़ा तनाव बढ़ने के बाद रूस की तरफ से यह पहली प्रतिक्रिया आई। इसके विपरीत, यूक्रेन ने रूस को "आतंकी देश" करार दिया। बता दें, रूस ने मार्च के आखिर में ही फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाया था। रूस का आरोप था कि इसने यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान के दौरान रूसोफोबिया को बर्दाश्त किया। 

बता दें, मेटा का पूर्व नाम फेसबुक था। वर्तमान में यह फेसबुक और इन्स्टाग्राम की पैरेंट कंपनी है।

No comments

Powered by Blogger.