Regestrone tablets को यूज़ करने
से पहले इस article को
पढ़ना न भूलें, रहें सतर्क!
Regestrone टेबलेट्स एक सिंथेटिक प्रोजेस्ट्रीन
होता है। इस दवाई का इस्तेमाल गर्भाशय की लाइनिंग के विकास और क्षय को नियंत्रित
करने में किया जाता है। लेकिन, बिना डॉक्टर की सलाह के उपयोग करने से हमें बचना
चाहिए। डॉक्टरों द्वारा इसका प्रयोग माहवारी संबंधित अनियमितता का इलाज करने में
किया जाता है।
इसका इस्तेमाल
कैसे करें?
बिना डॉक्टर्स की सलाह के इसका
प्रयोग न करें। दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर्स से सलाह लें।
इसे साबूत निगल लें। अप इसे भूखे पेट ले सकते है, लेकिन ध्यान रहे जब भी ले एक समय तय
कर लें। हर मरीज के लिए इसके उपयोग के अलग तरीके होते हैं। अतः रोग, दवाई देने के
तरीके, रोगी
की आयु, रोगी
का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर डॉक्टर इसकी खुराक की इज़ाज़त देते
हैं।
रखें यह
सावधानियां :-
-
इसका प्रयोग करने के दौरान एल्कोहोल
का सेवन करने से बचें।
-
याद रखें, गर्भावस्था के
दौरान इसका सेवन करना असुरक्षित है। पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें, फिर इस्तेमाल
करें। सूत्रों के मुताबिक,
जानवरों और गर्भावातो महिलाओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि यह दावा माँ के
दूध में मिश्रित हो सकती है जो बच्चे के विकास के लिए हानिकारक है।
-
इसके इस्तेमाल से सजगता में कमी आ
सकती है। आपकी दृष्टि प्रभावित हो सकती है। साथ ही नींद और चक्कर की परेशानी भी
होने की अधिक संभावना है।
-
ऐसे मरीज जिन्हें किडनी से जुडी
बीमारी है,
इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूले।
-
साथ ही लिवर की बीमारी में इसका
इस्तेमाल सावधानी से करें। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इसके प्रयोग से बचना
चाहिए।
कैसे
जाने इसके साइड इफ़ेक्ट ?
-
अगर इसके सेवन के बाद आपके आँखों और
त्वचा का रंग पीला पड़ रहा है, खुजली और मिट्टी रंग का मल जैसे पीलिया के लक्षण
दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
इसके कारण मासिक चक्र के बीच
ब्लीडिंग या स्पोटिंग हो सकती है। अगर ये बार-बार हो तो अपने डॉक्टर को बताएं।
-
अगर आपको तेज सर दर्द, एक पैर में
तेज़ दर्द या सूजन, साँस
लेते समय दर्द होता है, आपकी
त्वचा पिली पैड गई है या आपके देखने और सुनने में बदलाव आ गया है।ऐसे में इसके
इस्तेमाल से बचें।
-
अगर आप गर्भवती हैं तो इसे कतई न
लें। इस दावा को लेते समय गर्भनिरोधक के नॉन हार्मोनल मेथड का इस्तेमाल करें, जबकि यह
गर्भनिरोधक नहीं है।
Regestrone के उपयोग के कई फायदें भी है:-
मुख्य लाभ
-
एंडोमेट्रोयोसिस
-
पीरियड्स में दर्द
-
एब्नोर्मल यूटराइन ब्लीडिंग
-
मासिक धर्म का न आना
-
गर्भधारण से बचने के उपाय में भी
शामिल
Regestrone का इस्तेमाल कैसे करें?
कृपया याद रखें कि हर रोगी और उसकी
परेशानी अलग – अलग होती है। अतः रोग, दवाई और रोगी की आयु, रोगी का
चिकित्सा इतिहास साथ ही अन्य कारकों के आधार पर REGESTRONE की खुराक अलग हो सकती है।
क्या REGESTRONE का
प्रयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए सही है?
जो महिलाएं स्तनपान करवा रही हैं
उनपर regestrone को
लेने से गंभीर परिणाम होते हैं। अतः डॉक्टर से पूछे बिना इसका सेवन खतरनाक है।
क्या ह्रदय पर regestrone का
प्रभाव पड़ता है?
आप बिना डरे इसका प्रयोग कर सकते हैं, ह्रदय के लिए
यह बेहद सुरक्षित है।
Regestrone का निम्न दवाइयों के साथ नकारात्मक
प्रभाव देखा जा चुका है:-
-
Caffeine
-
Codeine
-
Acitretin
-
Amprenavir
-
Armodafinil
-
Atazanavir
-
Carbamazepine
-
Amikacin
-
Amoxicillin
-
Azithromycin
-
Alogliptin
यदि आप इन बिमारियों
के मरीज हैं, तो regestrone न
लें!
-
ब्रेस्ट कैंसर
-
शुगर
-
ह्रदय रोग
-
दमा
-
डिप्रेशन
-
लिवर रोग
-
गुर्दों की बीमारी
क्या regestrone आदत
या लत बन सकती है?
इसकी लत नहीं लगती, लेकिन फिर भी
आपको इसे लेने से पहले सतर्कता बरतनी बेहद ज़रूरी है। इस विषय पर दोस्तोर्स की सलाह
ज़रूर लें।
क्या Regestrone लेना
सुरक्षित है?
बिल्कुल, लेकिन ध्यान
रहे, सिर्फ
डॉक्टर्स की सलाह पर ही लें।
क्या Regestrone लेने
से गर्भपात हो सकता है?
Regestrone के कारण गर्भपात नहीं होता। लेकिन, गर्भावस्था के
दौरान regestrone लेने
की सलाह नहीं दी जाती है। डॉक्टर्स की परामर्श ज़रूर लें।
क्या regestrone के
कारन पेट ख़राब हो सकता है?
जी हाँ, इसके कारण पेट
ख़राब हो सकता है। यह सामान्य हानिकारक प्रभाव है। अगर regestrone लेने के बाद
बहुत ज्यादा पेट ख़राब हो रहा है तो अपने डॉक्टर्स से इस बारे में बात करें ।


Post a Comment