बिना Makeup के पाओ
परमानेंट खूबसूरती, बस करें ये पांच उपाय
खूबसूरती का मतलब सिर्फ हमारी त्वचा
से नहीं, बल्कि हमारे दिल से होकर बालों और हमारे बोल चाल के तरीकों के हर पहलू से
है। आज हम आपको पांच ऐसे टिप्स बताएँगे जिससे आप बिना मेकअप के परमानेंट ग्लो
करेंगे।
-
अंडे का इस्तेमाल होगा फायदेमंद
यदि आपके बाल झड़ते हैं, या आप सिल्की
और सीधे बाल चाहते हैं। ऐसे में पार्लर में जाकर बाल सीधे करवाने का विचार आपके
बालों को और भी डैमेज कर देगा। घर पर मेहंदी में अंडे मिलकर लगाने से आपके बाल
सिल्की और सीधे होंगे। इसका नियमित इस्तेमाल आपको काफी हद तक फायदा देगा।
-
दही, बेसन और नींबू
का करें नियमित इस्तेमाल
अपने चेहरे पर दही, बेसन और नींबू
का इस्तेमाल करें। आप बेसन में दही और एक चम्मच नींबू मिलकर लगाओगेतो आपकी स्किन
ब्राइट होगी और चेहरे पर निखर लम्बी आयु तक बरक़रार रहेगा।
-
वैक्स की जगह करें काले सरसों का
इस्तेमाल
क्या आपको पता है वाक्स से हमारी
त्वचा जल सकती है और रेशेज होने का डर बना रहता है। साथ ही इससे आपके त्वचा के रंग
पर भी असर होता है। बार बार वैक्स करने से त्वचा छिल सकती है। आप घर पर इस तरीके
से सरसों का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं। पहले सरसों को तवा
पर गर्म कर मिक्सी में पिस लें। इसे हल्दी में मिलकर डिब्बे में पैक कर रोज़ दिन
नहाने से पहले अपने त्वचा में इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपकी ओरिजिनल त्वचा
निखरेगी साथ ही आप इसका इस्तेमाल त्वचा के किसी भी हिस्से चाहे वह आपका चेहरा हो
यह हाथ-पैर कहीं भी कर सकते हैं।
-
नेचुरल गुलाब जल घर पर बनाएं
लाल रंग के गुलाब को साफ़ पानी में
डालकर दो-तीन दिन फुला दें। इसे बोतल में बंद करके रखें। हर रोज़ नहाने के बाद इसे
कॉटन की सहायता से अपने चेहरे पर लगाएं।
-
शहद और अलोवेरा है फायदेमंद
आप शहद को फेस पर लगाकर रखें। इसे एक
घंटे तक लगाएं और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखर आएगा।
आप अलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यहां ताकि कि आज तक आप आसानी से घर पर
अलोवेरा का साबुन भी बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए youTube की सहायता लें।


Post a Comment