राष्ट्रीय युवा दिवस, 2023: विकसित युवा, विकसित भारत
प्रत्येक साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के सभी युवाओं को समर्पित है। इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस का थीम "विकसित युवा- विकसित भारत" रखा गया। इस महोत्सव को 12 जनवरी से 18 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है। इस दिन विवेकानंद जी का जन्म हुआ था। ऐसे में प्रत्येक युवा को उनके विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए सदियों से प्रोत्साहित किया जाता रहा है। यह परंपरा 1985 से चली आ रही है।
![]() |
| Image credit: News India |
भारत सरकार इस दिन को हर साल बड़े जश्न से मनाती है। इस साल भी कर्नाटक में युवाओं की भागीदारी के साथ बड़े स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें:-
1. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकत्ता के कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त हाईकोट के वकील थे। उनकी माँ भुनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थी।
2. स्वामी विवेकानंद बचपन से ही पढाई-लिखी में अव्वल रहे। 1871 में 8 साल की उम्र में स्कूल जाने के बाद 1879 में उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था।
3. स्वामी रामकृष्ण परमहंस से प्रेरित होकर सिर्फ 25 साल की युवावस्था में सबकुछ छोड़कर सन्यासी बन गए और इसके बाद से उनका नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद हो गया था।
4. विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस 1881 में कोलकत्ता के दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में पहली बार मिले थे।
5. 1893 में शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मलेन के दौरान विवेकानंद ने अपना भाषण "अमेरिका के भाइयों और बहनों........" के संबोधन से शुरू किया। इसके बाद शिकागो तालियों की गूंज से गूंजने लगा। तब से हीं भारत और भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहचाना जाने लगा।
6. स्वामी विवेकानंद को दमा और शुगर की बीमारी थी, ऐसे में उन्होंने 39 साल की बेहद कम आयु में दम छोड़ दिया। लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि युवावस्था कितनी महत्वपूर्ण होती है। अतः इसलिए उनकी जयंती को हम राष्ट्रीय युवाओं को समर्पित करते है ताकि आज के युवा उनसे कुछ सीख सकें, उनके विचारों को अपनाएँ और एक नए भारत के निर्माण में सहयोग दें।
7. स्वामी विवेकानंद का अंतिम संस्कार बेलूर में गंगा घाट पर हुआ। इसी गंगा तट के दूसरी ओर उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस का भी अंतिम संस्कार हुआ था।
![]() |
| Image credit: Navbharat times स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस |
स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखी पुस्तकें लोगों को करती आ रही है प्रेरित:-
1. राजयोग
2. कर्मयोग
3. भक्ति योग
4. ज्ञानयोग
5. माई मास्टर
6. लेक्चर्स फ्रॉम कोलम्बो टू अल्मोड़ा



👌👌
ReplyDeleteVery good
ReplyDelete