सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक का हुआ आयोजन बैठक में मनरेगा संबंधित कार्यो के बारे में लोगों को दी गई जानकारी
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड बरखेड़ा के ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की टीम ने गांव पहुंचकर गांव के ग्रामीणों को मनरेगा संबंधित सभी कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विकासखंड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत महदखास में सोशल आडिट टीम की अध्यक्षता में एवं ग्राम सभा के सदस्यों एवं ग्रामीणों व महिलाओं की उपस्थित में ग्राम सभा की बैठक प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई।
जिसमें सोशल ऑडिट की टीम ने गांव के ग्रामीणों को मनरेगा से संबंधित सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिसमें मनरेगा के अन्तर्गत जाब कार्ड पंजिका, कार्य वृत्ति पंजिका, कार्य की मांग पंजिका, शिकायत पंजिका, परिसम्पत्ति पंजिका, कार्य पंजिका तथा सामग्री पंजिका का सत्यापन किया गया। मजदूरों एवं लाभार्थियों से मिली जानकारी और स्थलीय निरीक्षण में देखी गई स्थिति के सम्बन्ध में प्रतिवेदन तैयार करके ग्राम सभा की बैठक में पढ़कर सुनाया गया तथा ग्राम सभा की संस्तुति ली गई। इस मौके पर सोशल ऑडिट की टीम में संजीव सरन, रोजगार सेवक राजपाल, मनरेगा महिला मेठ ममता देवी, व ईश्वरवती सहित ग्राम पंचायत के सदस्य एवं तमाम संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।


Post a Comment