ब्राज़ील की संसद में क्यों घुसे प्रदर्शनकारी?
ब्राज़ीलिया। ब्राज़ील की संसद पर पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थकों ने हमला बोल दिया है। उनका मानना है की चुनाव के दौरान मौजूदा राष्ट्रपति लूला सिल्वा ने झूठ के बल पर सत्ता हासिल की है। फिलहाल ब्राज़ील के अधिकारीयों ने भीड़ पर काबू कर मामले को शांत किया है।
पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक चाहते है कि सेना को मौजूदा हालात में दखल देना चाहिए। लूला ने सभी जगहों का दौरा किया जहां प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। उन्होंने इसे फांसी की सजा से तुलना की है। उन्होंने कहा, तोड़फोड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा ज़रूर मिलेगी। राष्ट्रपति लूला ने सुरक्षा बालों को भी आड़े हाथों लिया। उनके इरादों पर सवाल उठाए हैं क्योंकि वे प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रहे थे।
![]() |
| Image credit: AAJ TAK |
- क्या-क्या हुआ, जानिए करीब से
राजधानी ब्राज़ीलिया में ध्रुवदक्षिण पंथी नेता बोलसानारो के हजारों समर्थकों ने सरकारी इमारतों पर धावा बोला। इसके बाद सुरक्षा बालों ने इसका जवाब आंसू गैस से दिया और राजधानी को दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया। यहां जो कुछ भी हुआ उसकी आशंका पिछले साल अक्टूबर में चुनाव में बोलसोनारो की हार के बाद से ही जताई जा रही थी। इस घटना की तुलना आप दो साल पहले अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जो हुआ उससे कर सकते हैं।
बता दें, पूर्व राष्ट्रपति बोल सोनारो को कुछ लोग ट्रम्प नाम से भी पुकारते हैं । बताया जा रहा है कि ये प्रदर्शनकारी बोलसोनारो की हार से ज्यादा लूला की जीत से ज्यादा नाखुश हैं । वे कहते हैं कि लूला की जगह जेल में है। वे चाहते हैं कि नए तरीके से चुनाव हो। वे नहीं मानते कि यह चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। इसमें धोखाधड़ी हुई है।
हालाँकि प्रदर्शनकारियों के पास इसके कोई सबूत नहीं है लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। उनकी नज़र में यही वो तरीका है जिससे ब्राज़ील को बचाया जा सकता है।
बता दें, राष्ट्रपति लूला को सत्ता में आए अभी मात्र एक हफ्ता ही हुआ है। उन्होंने इसे एक हमला करार दे दिया है।
चूँकि पुलिस की तैयारी भी काफी नहीं थी, इसलिए उन्हें भी संदेह की नज़र से देखा जा रहा है।


Very good
ReplyDelete