Nepal plane crash: 40 यात्रियों की मौत, 72 यात्री थे सवार जिनमें थे 5 भारतीय

 काठमांडू। आज सुबह नेपाल प्लेन क्रैश में 40 यात्रियों की मौत हुई।  एटीआर 72 ,येती एयरलाइन का प्लेन था जिसके अंदर 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 5 भारतीय मूल के भी हैं। बताया जा रहा ही कि प्लेन के चालक ने तकनीकी खराबी के चलते एटीसी से लैंडिंग परमिशन ली थी। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थी, इसके बाद प्लेन क्रैश हो गया। 

Nepal plane Crash 


इस वक्त घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 30 लोगों की जल्द रिकवरी की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि विमान में 14 विदेशी नागरिक भी सवार थे। 

Click here

सूत्रों के मुताबिक, विमान काठमांडू से पोखरा जाते वक्त क्रैश हुई। यह विमान येति एयरलाइन का था। एयरलाइन के प्रवता सुदर्शन बरतौला का कहना है कि दो बच्चों समेत 10 विदेशी नागरिक विमान में थे। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेटिना और 1 फ्रांसीसी नागरिक सावर थे। 

Click here

सीएएएन के मुताबिक, विमान काठमांडू के त्रिभुवन हवाईअड्डे से सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर रवाना हुई थी, विमान पोखरा हवाईअड्डे पर उतरने के करीब था, तभी अचानक सेती नदी के तट पर मौजूद एक नदी के घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेक ऑफ के लगभग 20 मिनट बाद दुर्घटना हुई, सफर का रास्ता 25 मिनट का था, जिससे पता चलता है कि विमान उस वक्त नीचे उतर रहा होगा, जब यह हादसा हुआ। हादसा होते ही विमान में आग लग गई। हालांकि सक्ष्यदर्शियो का कहना है कि पहले को प्लेन में आग लग चुका था। 

दुर्घटना के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना शोक व्यक्त किया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। 


No comments

Powered by Blogger.