Miss Universe 2022: अमेरिका की आर बोनी ग्रेब्रियल बनीं मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता

written by सुप्रिया रानी। 

अमेरिका की आर बोनी ग्रेब्रियल ने 71वें मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीत लिया। आर बोनी (28) एक मॉडल, फैशन डिज़ाइनर और सिलाई प्रशिक्षक भी हैं। वे ह्यूस्टन, अमेरिका की रहने वाली हैं। उन्होंने दुनियाभर की 84 प्रतिभागियों को मात देते हुए यह ताज अपने सिर पर सजाया। 14 जनवरी को पूर्व मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ सांधू ने उनको यह ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप का खिताब वेनेजुएला जबकि सेकंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक बनीं। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता राय सेमीफाइनल में बाहर हो गई। 

Click here

71वें मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर बोनी ग्रेब्रियल


मिस यूनिवर्स 2022 का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू आर्लेअंस शहर में हुआ। दुनियाभर से 84 महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस साल इवेंट को पूर्व मिस यूनिवर्स ओलिविया कल्पो और फेमस टीवी पर्सनालिटी जेंनिए मई जेन्किन्स ने होस्ट किया।

- दिविता टॉप 5 में जगह नहीं बना पाई लेकिन सोने की चिड़ियाँ बनकर खींचा था सबका ध्यान:



भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं दिविता टॉप 15 तक ही जगह बना पाई। वे इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गई। ऐसे में भी दिविता ने लोगों का ध्यान खींचा था। दरअसल नेशनल कासट्यूम राउंड में दिविता रॉय ने सोने की चिड़ियाँ बनकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिसे सभी लोगों ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर भी गोल्डन बर्ड बनी दिविता की फ़ोटोज़ को खूब पसंद किया गया। दिविता (25) का जन्म मंगलौर, कर्नाटक में हुआ है। वह पेशे से आर्किटेक्ट और मॉडल हैं। इससे पहले वे मिस दीवा यूनिवर्स 2022 का टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और सेकंड रनर अप रह चुकी हैं। 

सोने की चिड़ियाँ बनीं दिविता रॉय 


-आखिरी रैंप वाक के वक्त हरनाज़ के आँखों में आंसू आ गए:-

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ सांधू 


वहीं, जब हरनाज़ कौर को मिस यूनिवर्स के रूप में आखिरी बार स्टेज पर बुलाया गया तो उनकी आँखें नम हो गई। उन्होंने यूएसए की धरती पर सबको "नमस्ते यूनिवर्स" बोलकर धन्यवाद कहा। 






No comments

Powered by Blogger.