Critics Choice Awards 2023: फिल्म आरआरआर को बेस्ट फोरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड, भारत ने फिर लहराया परचम

 written by सुप्रिया रानी

28वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड 2023 में फिल्म आरआरआर को बेस्ट फोरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड मिला। अब इस फिल्म ने दुबारा भारत का नाम रौशन कर डाला। आपको बताते चलें कि इस केटेगरी के नॉमिनेशन में कई फ़िल्में थी, आरआरआर ने ऑल क्वईट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अर्जेंटीना 1985, बार्दो, फाल्स क्रोनिकल ऑफ़ ए हैंडफुल ऑफ़ ट्रुथ, क्लोज़ और डिसीजन टू लिव जैसी फिल्मों को पछाड़कर यह अवार्ड अपने नाम किया है। क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।


इससे पहले, एसएस राजामौली की इस फिल्म ने लोस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब में "नाटू नाटू" गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सोंग का अवार्ड जीता था और अब दूसरी बार भारत का नाम रौशन कर रही है।  

click here

-फिल्म आरआरआर के 3R का क्या मतलब है ?

इस वक्त फिल्म आरआरआर का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म राइज, रोर, रिवोल्ट यानि आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर से 1,200 करोड़ की कमाई की है जो भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलगु फिल्म भी है। 

- आरआरआर किस कहानी पर आधारित है, क्या यह असली कहानी है?

आरआरआर फिल्म दो स्वतंत्रता सैनानियों की कहानी है जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ते हैं। यह फिल्म अल्लूरी सीताराम राजू और कुमराम भीम के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित है। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर की अहम् भूमिका है। इसके अलावा अजय देवगन और अलिया भट्ट भी अहम भूमिका में दिखाई देते हैं। इस फिल्म के निर्माता एसएस राजामौली हैं। 

- कब आई थी फिल्म, शुरुआत से थी दमदार:

25 मार्च, 2022 में आई फिल्म आरआरआर शुरुआत से हीं दमदार कलेक्शन रहा। दुनियाभर में इसने 32 दिनों के अन्दर ही 1100 करोड़ क्रॉस कर लिए थे। लोगों से इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण की बोन्डिंग को काफी सराहा भी। 32 दिनों में महज इंडिया में इसने 765.75 करोड़ की कमाई की थी, इसकी ग्रॉस इनकम 895 करोड़ थी। जबकि ओवरसीज की कमाई 205.4 करोड़ के करीब पहुंच गई थी। ऐसे में आरआरआर का दमदार प्रदर्शन रहा।

- फिल्म अवतार के निर्देशक ने दी बधाई:

इसी बीच फिल्म अवतार के निर्देशक जेम्स कैमरून ने एसएस राजामौली से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म की तारीफ़ की। अब अपनी इसी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हुए राजामौली ने ट्विट करते हुए कहा कि वह सातवें आसमान पर है। आगे उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा कि जेम्स को फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपनी पत्नी सूजी को भी इसे देखने की सलाह दी और उनके साथ फिल्म को दोबारा देखा।

आगे वे लिखते हैं कि सर मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि आपने हमारे साथ पूरे दस मिनट हमारी फिल्म का विश्लेषण करने में बिताया। जैसा कि आपने कहा, मैं दुनिया के सबसे ऊँचे स्थान पर हूँ। आप दोनों का शुक्रिया। 

आलिया भट्ट भी इस दौरान खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने ट्विट कर लिखा, उफ़.. कितनी सुंदर सुबह है। 

No comments

Powered by Blogger.