भारत जोड़ो यात्रा: समाज को इससे क्या मिलेगा?

 7 सितम्बर, 2022 से जारी भारत जोड़ो यात्रा भारतीय कांग्रेस पार्टी ने जब से शुरू किया तब से सुर्ख़ियों में है। आज हम ज़रा हटकर बस इतना जानने की कोशिश करते है कि इससे हम जैसे समाज के लोगो के लिए क्या फायदें हैं? 

यात्रा का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को एकजुट करना, और राष्ट्र को मजबूत बनाना है। यात्रा की बागडोर राहुल गाँधी के हाथों में है, और सोनिया गाँधी उनके साथ आगे बढ़ी जा रही हैं। हर देश से लगभग 100 प्रतिनिधि चुने गए है और अब इनकी तादाद लाखों तक पहुंच गई है। 



क्या आपको पता है- आज भी प्राचीन काल में हुई दांडी यात्रा, नमक आन्दोलन अंग्रेजों के कानूनों का विरोध करने के लिए किया गया था, जिसे आज बच्चा-बच्चा पढ्ता है। सवाल हमारे सामने यह भी है कि कुछ इस तरह ही भारत जोड़ो यात्रा का प्रारूप होगा? अगर ऐसा होता है तो मोदी के शासन में ऐसा आन्दोलन कहीं न कहीं भावी पीढ़ी को मोदी की नकारात्मक छवि बताएगा।

आप भारत जोड़ो यात्रा से कैसे जुड़ें? अगर जुड़ना है तो आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट bharatjudoyatra.in पर जाकर रजिस्टर करना होगा, फिर आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी देख पाएंगे। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केन्द्रशासित प्रदेशों से होकर गुज़र रही है। 

अब चलते है आज के मुख्य बिंदु की तरफ, आखिर इससे हमारे समाज को क्या फायदा होगा। हिन्दू-मुस्लिमों के बीच सदियों से मतभेद जारी है, हाल में ही पीएफआई पर बैन और वहन दूसरी तरफ कश्मीर में टारगेट किलिंग ने कहीं न कहीं राजनीति को मजबूत करने की कोशिश की। धर्म और राजनीती के बीच हमारा समाज एकजुट नहीं रहा। हर धर्म की परम्पराएँ अलग-अलग है। सीधी बात करते है, गाय की। हिन्दुओं में गाय माता है, भगवन है, लक्ष्मी है। तो वहीं मुसलमानों की परंपरा गाय की बलि देने की है। दो परम्पराओं में इतनी ज्यादा विभिन्नता के बीच दोनों के बीच राजनीति  ने समाज को बिखेर दिया। यह राजनीति है, परम्पराओं में विरोधाभास की राजनीति। 

भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी के नेतृत्व में शायद तब की जाती जब उनका शासन था, और लोग उन्हें वोट न देने का मन बना रहे थे, तो एक बात समझ आती। अब कांग्रेस एक विपक्ष पार्टी के रूप में यह आन्दोलन कर सरकार के कानूनों का विरोध कर रही है। आम जनता इसके बीच की राजनीति समझे या न समझे लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का सकारात्मक पहलू अपनाकर अपने देश और समाज को फिर से एकजुट कर सकती है। 

3 जनवरी को यह यात्रा भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी पहुंच चुकी है। कन्याकुमारी से शुरू होकर इसके विस्तार की सीमा बढ़ रही है। यात्रा के शामिल, पथयात्रियों के लिए कुल 60 कंटेनर सोने के लिए बनाए गए, जिन्हें गांव में लगा दिया जाता है। कुछ में एयर कंडीशनर भी लगे है। यात्री जिस गांव में ठहरते है उसी गांव का खाना खाते है, और दूसरे दिन अपने सफर पर निकल जाते हैं। अब ऐसे ही चल रही है, 150 दिनों की यात्रा। 

मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और समाज में बढ़ती असमानताओं पर अपना आक्रोश दिखा रही है। 

राहुल की यह यात्रा क्या बीजेपी को मात देगी, और अपनी छवि को फिर से सुधारने में मदद करेगी? 

इस यात्रा में समाज के लिए क्या है, ऐसे में जब सोशल मीडिया और वेबसाइट्स, न्यूज चैनल और अखबारों में इस यात्रा को 2024 के चुनाव से जोड़ा जा रहा है। ऐसे दौर में जब हमारी मीडिया भारत जोड़ो यात्रा को चुनाव की नजर से मात्र देख रही है, आम जनता को यह खुद पूछना चाहिए कि इसमें हमारे लिए कुछ है भी या नहीं। 

भारत जोड़ो यात्रा में लाखों की तादाद में समूह बन चुके है और सामाजिक, और राष्ट्रीय समस्याओं पर हर रोज बहस जारी है। 150 दिनों की यात्रा में अभी कुरुक्षेत्र तक इतना ही हुआ है एक आम नागरिक के लिए। बाकि पक्ष विपक्ष के दांव पेंच में यात्रा जारी रहेगी, आप बस अंत तक आम नागरिक की भूमिका में बने रहना, न मीडिया की सुनना न किसी पार्टी की। खुद आंकलन करना कि आपके लिए कितना हुआ।














No comments

Powered by Blogger.