हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है, तो फिर विश्व में हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?

 आज 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस है। शाम का वक्त हो चला है, और आज दिन-भर मैंने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में क्या कुछ देखा और उस हिसाब से वर्तमान में हिंदी के महत्त्व को उजागर करना चाहती हूँ। आज का यह लेख एक विद्यार्थी के व्यक्तिगत अनुभव पर आधारिक है, उम्मीद है कि हिंदी से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह उपयोगी हो।

IMAGE CREDIT: हिंदिकुंज

 

सबसे पहला सवाल कि हिंदी तो भारत की राष्ट्रभाषा है तो फिर विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं? ज़रा सोचिए, भारतीय लोग विश्व के न जाने किस-किस कोने में होंगे...ऐसे में विश्व हिंदी दिवस विश्व के हर एक कोने में अपने हिंदी होने के गर्व को व्यक्त करने का एक जरिया है। आज के दिन, हर भारतवासी जहां कहीं भी हो, उसे इस दिवस को खुलकर मनाने का अधिकार दिया गया है। विश्व हिंदी दिवस दुनिया-भर में हिंदी को प्रोत्साहित करने का जरिया है।

Image credit: Naidunia

 

अब थोडा यह भी जान लेते हैं कि भारत में हिंदी का क्या महत्त्व है? हिंदी संवाद की भाषा तो है हीं, इसके अलावा राष्ट्र की राजभाषा, संपर्क भाषा और वैश्विक फलक पर भी अपनी उपयोगता बना रही है। जब बात हो हिंदी की, खासकर ऐसे में जब हम 2023 में विश्व हिंदी दिवस मना रहे हैं तो ऐसे साहित्यकार और लेखक को याद करना तो बनता है जिन्होंने 2022 में हिंदी को वैश्विक पहचान दिलाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

1. गीतांजली श्री:- गीतांजली श्री/ गीतांजली पांडेय को 2022 में उनकी पुस्तक रेत समाधि के लिए बुकर पुरस्कार से नवाज़ा गया । गीतांजली श्री हिंदी की पहली ऐसी लेखिका हैं जिन्हें अंतराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उनके उपन्यास रेत समाधि के अंग्रेजी अनुवाद "टूम्ब ऑफ़ सैंड" के लिए दिया गया। इसका अनुवाद प्रसिद्ध अनुवादक डेज़ी रोकवाल ने किया है। 

2. लता मंगेशकर:- हिंदी की बात हो, कला की हो या गायन की। लता जी को हम याद न करें, भला ऐसा कैसे हो सकता है। गीत लिखा, उसे सुर भी दिया और सबसे जरुरी कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी गीतों की एक अलग पहचान निर्मित की। उनका गाना "मेरी आवाज़ ही पहचान है" ने काफी तारीफें बटोरी। लेकिन, इस महान हस्ती ने हमें 6 फरवरी, 2022 को अलविदा कह दिया।

3. शिव शर्मा:- पंडित शिवकुमार शर्मा प्रख्यात भारतीय संतूर वादक थे, जिन्होंने हमें 10 मई, 2022 को अलविदा कहा। इन्हें हरि नाम से प्रसिद्धी मिली। इन्होने अपने तबले की धुन और हिंदी गायन से हिंदी फिल्म जगत को एक अलग पहचान दी है। इन्होने ही झनक-झनक पायल बाजे का संगीत दिया है। 

Image credit: The Booker Prizes


- वर्तमान युग के बच्चों में हिंदी को लेकर सोच:- 

जितनी जानकारी विश्व हिंदी दिवस पर जाननी ज़रूरी थी, उतनी मैंने आपको बता दी। अब मुद्दे पर आते हैं। हमारे बीच आज के दिन लगभग 80% बच्चे ऐसे होंगे, जो विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, इसकी भी जानकारी नहीं होगी। दूसरी तरफ, ऐसे भी लोग है जिनका पालन-पोषण और रोज़गार हिंदी भाषा पर ही टिका है। एक तरफ विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है वहीं कई विश्विद्यालय ऐसे है जहां आज विश्व हिंदी दिवस पर कोई आयोजन नहीं हुआ। ऐसी में विद्यार्थी भी इस दिन के महत्त्व को नहीं जानते। 

मेवाड़ विश्विद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यापिका डॉ. शुभदा पांडेय जी बताती हैं कि हिंदी उनकी आन,बाण और शान है। हिंदी जगत ही उनका रोज़गार और अभिमान है। हर रोज़ बिना गीत और ग़ज़ल के उनके दिन की शुरुआत अधूरी-सी होती है। समस्या यह है कि कई कॉलेज ऐसे है जहां इस दिन के महत्त्व को बरक़रार रखने की कोशिश तक नहीं की जा रही, न ही कोई आयोजन न ही इसकी चर्चा। 

आधुनिक युग में बच्चों के दिमाग में यह बात बैठ गई है कि हिंदी की जगह यदि हम अग्रेज़ी में बात करें, तो इसका हमारे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस कथन में हो सकता है सभी के अलग-अलग विचार हो। लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब आप किसी को उसकी भाषा के आधार पर जज करने लग जाए। जब विश्विद्यालयों में हिंदी में प्रेजेंटेशन देने वाले बच्चों के कम नंबर आने लगे तो वहीं अग्रेज़ी में बोलने वालों को शाबाशी दी जाए तो कहीं न कहीं ऐसे लोग विश्व हिंदी दिवस को मनाने के लायक नहीं। 

हाँ! बिल्कुल हमें अग्रेज़ी का और साथ ही साथ अन्य भाषाओँ का सम्मान करना चाहिए, लेकिन जिस भाषा से पूरी दुनिया में भारत की पहचान है, उसी भाषा को अपने देश में बदनाम भी नहीं करना चाहिए। कड़वी बात है पर सच है कि आज भारत के कई कॉलेज ऐसे है जहां के शिक्षक और बच्चे अंग्रेजी के अपेक्षा हिंदी को कमतर समझने लगे है, न ही वे विश्व हिंदी दिवस मनाने को लेकर उत्सुक है न ही इसके महत्त्व को बच्चों को समझाते हैं। बस जिसने अंग्रेजी में सवालों के जवाब दे दिए उन्हें अच्छे नंबर देकर क्लासरूम से निकल जाते हैं। 

आज विश्व हिंदी दिवस पर इससे ज्यादा महत्त्वपूर्ण मुद्दा मेरी नज़र में कुछ भी नहीं।




 














 

No comments

Powered by Blogger.