छत्तीसगढ़: आज जादू टोने के शक से बुजुर्ग की हत्या हुई, जो सामान्य संकेत नहीं !

 छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर की यह घटना आप सभी को हिलाकर रख देगी। जादू टोने के बारे में आप सभी वाकिफ होंगे, पर यदि इसकी वजह से समाज किसी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दे, क्यया यह सामान्य हो सकता है भला? 

नहीं, बिल्कुल नहीं। लेकिन आज की यह वारदात आपको अन्दर से झकझोर देगी जब आपको पता चलेगा कि ऐसा क्यों किया गया। चार अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग को पहले उसके घर से बाहर निकाला फिर उसकी हत्या की। इतना ही नहीं, इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक दरियाव कुमेटी गांव का बैगा था, झाड़- फूंक का काम करता था। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या की गई। लेकिन, अभी मामले की पूरी जाँच बाकि है। 

image credit: तथ्य.कथ्य. संवाद 


बुजुर्ग दरियाव कुमेटी (70) अपनी पत्नी महंती और माँ के साथ खेत के नजदीक बने कच्चे मकान में सोया हुआ था, उसी वक्त लगभग 12 बजे चार नकाब में अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग को बाहर बुलाया और उसकी पत्नी को घर में बंद कर दिया। पत्नी मदद के लिए पुकारती रही लेकिन सुनने में असमर्थ उसकी सास को पता नहीं चला। 

सुबह जब दरवाजा खुला तो बेटे को अपने पिता का शव पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। 

सवाल है उसी समाज से जो धर्म के नाम पर लड़ते है- उस वक्त आपका धर्म क्या कह रहा था जब वह बुजुर्ग चींख चींखकर मदद मांग रहा था? क्या उस वक्त कोई हिन्दू या कोई मुसलमान आस पास नहीं था, जो सिर्फ और सिर्फ इंसानियत के नाते हीं सही लेकिन मदद के लिए आगे आता । यदि ऐसा होता तो आज यह वारदात होते होते बचाया जा सकता था। ध्यान रहे, एक भावी समाज की बाग़डोर आपके हाथ में है, इसका सही उपयोग करें।

आज हमारे समाज में ऐसी घटनाएं इसलिए होती है क्योंकि हम हद से ज्यादा डरे हुए है। हमें डर है, यदि हम मदद के लिए जायेंगे तो क्या वापस सुरक्षित लौट पाएंगे ? दूसरा डर यह कि बाद में कहीं पुलिस हमपर ही शक न करने लग जाए। 

क्या आपको पता भी है, किसी वारदात के होने पर सबसे पहले आसपास की पब्लिक ही आती है, बाद में पुलिस। यदि हममे एकता हो तो हम दूसरों की जान बचा सकते है, अपने आसपास होने वाली ऐसी घिनौनी वारदात से भावी समाज को बचा पाएंगे।

दिल्ली के कंझावला कांड में भी यही देखा गया। मृत लड़की की दोस्त उस पर जुर्म होता देख बस इसलिए भाग पड़ी कि कहीं उसके साथ भी यह सब न हो जाए। जबकि ऐसे में उसे लोगों को एकजुट करके अपनी दोस्त की मदद करनी चाहिए थी। 

हर वारदात में हम कहीं न कहीं धर्म को बीच में ला ही देते हैं, चाहे वह राजनीति हो या श्रद्धा हत्याकांड। 

लेकिन एक भावी समाज के विकास के लिए धर्म के साथ इंसानियत पर भी बहस होना बेहद ज़रूरी है, ताकि धर्म की आवाज़ धीमी और इंसानियत की घुंज चारों तरफ फैल पाए। 

No comments

Powered by Blogger.