दलित बच्चे के पानी में मलमूत्र किसने डाला?

भारत को आज़ाद हुए 75 साल हो गए। इस दौरान कई चीजें बदली, लेकिन आज की यह घटना आपको चौंका देगी, सोचने पर मजबूर करेगी कि क्या यह वही भारत है जो आज़ाद है? जी हाँ! आखिर क्यों एक दलित बच्चे के पानी में जानबूझकर मानव मूत्र डाला गया। आइए पूरी बात आपको आज हम बताएँगे।

भारतीय कुप्रथाओं को सरकार और समाज के कई लोगों ने खत्म करने की कोशिश की, लेकिन आज भी ऐसे कई इलाके हैं जहां यह प्रथा पाई गई। तमिलनाडु के पुद्दुकोत्तई जिले के इरीयूल गांव में पानी पीकर बच्चे बीमार पड़े हुए हैं। डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें डायरिया और बुखार है। आरोप लगाया जा रहा है कि पानी की टंकी में कुछ लोगों ने मानव मल मिलाया था। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके की डिएम मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान पता चला कि दलितों के लिए खाने - पीने के बर्तन भी अलग रखे गए थे, उन्हें मंदिर में प्रवेश की इज़ाज़त भी नहीं थी। 

image credit: ABP NEWS

मौके पर चाय की दुकान चला रहे पति-पत्नी को दलितों के लिए अलग कप रखने, उनसे भेदभाव करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया/। एक महिला जो दलितों को मंदिर में घुसने से मना कर रही थी, उसे भी हिरासत में लिया गया है। इसके बाद डिएम के आदेश मुताबिक, दलितों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। 

दलितों के मुताबिक, पिछले तीन पीढ़ियों से उन्हें मंदिर में घुसने की इज़ाज़त नहीं थी। इनका कहना है, हम भी अब पढ़े लिखे हैं, हमारे पास शिक्षा है और हमें भी ऊँची जातियों के समान समाज में अधिकार मिलना चाहिए। 

फिलहाल तनाव फैलने के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है। वहीं, दुसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें जिला प्रशासन पर भरोसा नहीं है। वे कहते है, जैसा बताया गया वैसा दलित समुदाय के साथ छुआछूत कभी नहीं हुआ। टंकी में मल था, ऐसा दलित समुदाय ने हमें बताया भी नहीं, गांव में सीधा डिएम आई और हमपर करवाई होने लगी। 

फिलहाल टंकी में मल डालने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

No comments

Powered by Blogger.