महिला उद्योग की चुनौतियाँ

संसार में एकमात्र महिलाएं ही हैं जो कम पैसे में भी परिवार का पूरा खर्च काफी अच्छे से चला सकती हैं, तो फिर ज़रा सोचिए! भला एक अच्छी उद्यमी बनने के लिए महिलाओं से बेहतर आखिर कौन हीं होगा! आंकड़ों के मुताबिक, भारत में वर्तमान में 8.05 मिलियन महिला उद्यमी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश महिलाएं आज भी सहायक कार्य के रूप में व्यवसायिक गतिविधियों को आगे बढ़ाती हैं। महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला उद्योग भी काफी प्रचलन में रहा है। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे और खोजेंगे ऐसे पहलुओं को जिनसे इन उद्योगों की चुनौतियों का पता चल सके। 

Image credit : Dainik Bhaskar 


सबसे पहले जानने की कोशिश करें कि आखिर महिला उद्योग की वास्तविक परिभाषा क्या है?  

ऐसे उद्योग जिनका स्वामित्व महिलाओं के पास होता है, वे ही उसकी परिचालक होती हैं, उन्हें महिला उद्योग या बिजनेस वूमेन कहते हैं। 12 मई, 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का एलान किया। इसके तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को आर्थिक रूप से सक्ष्म बनाने का प्रावधान रखा। लेकिन, गौर करने वाली बात है कि महिलाओं के लिए इसमें किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं रखा गया। 

विशेषतः ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बड़ी चुनौती है। आज भी ग्रामीण महिलाएं काफी पिछड़ी हुई हैं, ज़रूरत है एक पहल की जिसे बड़े स्तर पर सरकार को करवाना चाहिए। एक बार नहीं बल्कि लगातार सालों- साल जब ऐसी योजनाएं ईमानदारी से गांवों में काम करेंगी तब जाकर कहीं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। 

कई बार महिला उद्यमी काम तो करती हैं, लेकिन उसका परिचालन उनके पति करते है। उन्हें खुद उसकी बागडोर सँभालने का बहुत कम मौका दिया जाता है। ऐसे में उनके परिवारवालों की सोच को बदलना बेहद ज़रूरी है। एक सफल, आत्मनिर्भर महिला उद्यमी के लिए ज़रूरी है कि लोगों में महिलाओं की सोच को लेकर परिवर्तन लाया जाए। परिवार को महिला आत्मनिर्भरता के महत्त्व के बारे में जानना बेहद ज़रूरी है। 

एक घरेलु महिला यदि अचानक एक उद्यम खोलना चाहे जो ऐसी कौन-सी चुनौतियाँ हैं जिनसे होकर उन्हें गुज़ारना पड़ सकता है और वे उसका सामना कैसे करें, आइए जानने की कोशिश करते हैं:-

1. कोम्फर्ट जोन से बाहर निकलना:- एक घरेलु महिला के लिए सबसे बड़ा कदम है खुद से हीं खुद की लड़ाई। उसे अपने कोम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। तभी जाकर वह किसी के सामने अपनी बात रख पाएगी और अपने सपनों को साकार कर पाएगी। 

2. सुरक्षा को दरकिनार न होने दें:- यह भारत है, जहां आए दिन महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होतीं हैं। ऐसे में फिल्मों और इन्स्ताग्राम पर महिला उद्यमियों को काम करते देख यूं नहीं समझा जाए कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। कई लोग आए दिन उनसे दुर्व्यवहार करने से बाज़ नहीं आते। महिलाओं को सावधान रहना होगा। अपनी रक्षा खुद करने के लिए आज मार्केट में कई सामान उपलब्ध हैं जिसे आप इंस्टेंट इस्तेमाल करके अपना बचाव कर सकती हैं, जिनमें से एक है पीपर स्प्रे। 

3. आत्मनिर्भरता:- हो सकता है आपके परिवारवाले या समाज में आपको उद्यम खोलने से मना किया जाए। उस वक्त आपकी आत्मनिर्भरता हीं आपको आगे लेकर जाएगी। अगर परिवार आपके साथ है फिर भी यह आपका उद्यम है और आपको मेहनत करने के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर बनना होगा। चाहे मोल-भाव हो या प्रॉफिट सब कुछ आपसे होकर गुज़रे ताकि उद्यम में क्या हो रहा है, इसे कैसे आगे बढाया जाए आदि यह आप निर्णय ले पाओ। 

4. पारिवारिक/ सामाजिक चुनौतियाँ:- ग्रामीण महिलाओं के लिए उनके परिवार और समाज को मनाना मुश्किल हो सकता है। आपके सामने यह चुनौती है कि उस वक्त आप अपने उद्यम और परिवार को साथ-साथ लेकर अच्छे से कैसे चल सकती हैं। ज़ाहिर सी बात है पुरुषों की तुलना में महिलाओं को उद्यम शुरुआत करने में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसका कारण पितृ प्रधान समाज भी है। याद रहे, समाज से हीं देश का निर्माण होता है जैसा समाज वैसा देश।

5. अधूरी जानकारी:- आप जिसका उद्यम खोलने जा रहीं हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाना न भूले, अधूरी जानकारी आपके उद्यम को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट के भाव, व्यवसाय की बारीकियां और खर्चों के साथ हीं साथ कुछ अदालती कागजों की भी ज़रूरत होती है ताकि सरकारी योजनाओं का आप समय पर लाभ भी उठा सकें। 

महिलाओं के उद्यम को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें से कुछ हैं:- स्त्री शक्ति पैकेज, अन्नपूर्णा योजना, उद्योगिनी योजना और देना शक्ति योजना। इन योजनाओं का लाभ उठकर आप अपने उद्यम को और आगे ले जा सकतीं हैं। 

6. शिक्षा की कमी:- अक्सर ग्रामीण महिलाओं में शिक्षा स्तर कम पाया जाता है। यह ग्रामीण इलाकों में आर्थिक समस्याओं का भी मुख्य कारण है। ऐसे में महिलाएं उद्यम से जुड़ी जानकारी हासिल करने से कई बार वंचित रह जाती हैं, उन्हें या तो परिवार की ज़रूरत होती है या फिर अपने पति की। याद रहे! शिक्षा ही आपको आत्मनिर्भर बनाता है। 

भारत में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं हैं, जैसे:- बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना, महिला ई-हाट, और महिला शक्ति केंद्र आदि। 

7. परिवार की जिम्मेदारियां:- न सिर्फ ग्रामीण महिलाएं बल्कि शहरी महिलाओं के लिए भी यह सबसे बड़ी चुनौती हो जाती है, खासकर बच्चे होने के बाद महिलाओं को अपना अधिकतर समय अपने घर पर देना पड़ता है। ऐसे में उनका उद्यम भी प्रभावित हो जाता है। जब परिवार और पति दोनों ही आपको सपोर्ट न करे, तो ऐसी स्थिति में कई महिलाएं मूव ओन कर देती हैं और अपना पूरा समय घर और बच्चों को सँभालने में लगा देती हैं। यहीं कारण है कि महिलाएं 9 से 5 वाली नौकरियों पर जाने के लिए विवश हो रही हैं। कई लोगों की नज़र में यह महिलाओं की भावनात्मक कमजोरी बन चुका है। 

ऐसे में महिलाएं परिवारवालों के साथ बैठकर अपनी बातें रखें, कार्य संतुलन बनाने के लिए एक सुविधाजनक तरीका अपनाएं। जब आप ऑफिस में हों तो आस-पास के डेकेयर केन्द्रों की सहायता ले सकती हैं। अपनी प्राथमिकता के बारे में स्पष्ट रहें।

8. जमीनी स्तर पर काम की ज़रूरत:- एक महिला ही दूसरी महिला को समझ सकती है। आपको समाज को यदि बदलना है ताकि आगे किसी भी महिला को ऐसी परिस्थिति से गुज़रना न पड़े जिनसे आपको गुज़रना पड़ा तो फिर आगे आएं, और अपनों जैसों की मदद करें।  

No comments

Powered by Blogger.