जम्मू कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए
Written by सुप्रिया रानी।
जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है। एनकाउंटर के दौरान जिस टैक्सी में आतंकवादी आए थे उनसे भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। इस दौरान कुछ अन्य आतंकी फरार हो गए। पुलिस बाकि आतंकवादियों को खोजने के लिए तलाश अभियान चला रही है।
![]() |
| Image credit: Aaj Tak |
बुधवार को हुए इस एनकाउंटर को लेकर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह के अनुसार, इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर आई जिसके बाद चार आतंकियों को मार गिराया गया। आगे उन्होंने बताया कि गोलाबारी के वक्त आतंकी एक ट्रक में थे। दोनो तरफ से गोलाबारी सुबह 8:35 मिनट पर शुरू हुई फिर मारे गए आतंकवादियो का शव बरामद किया गया। मुकेश सिंह के मुताबिक, ये आतंकवादी किस संगठन से थे अभी इसका पता नही लग पाया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी एक टाटा सूमो टैक्सी में सवार थे। नाके पर मुस्तैद जवान वाहनों की तलाशी ले रहे थे, और टैक्सी चालकों को रुकने का इशारा किया गया । ऐसे में टैक्सी के अंदर से ही आतंकियों से फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में जवानों ने खुद का बचाव किया और एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादी मार गिराए गए।


Post a Comment