पंजाब में 258 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, चाइना डोर के 188 यूजर्स को भी दबोचा
Written by सुप्रिया रानी।
पिछले सप्ताह पुलिस ने 258 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया तो वहीं 188 चाइना डोर के यूजर्स को भी दबोच लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 41 किलो हिरोइन बरामद किया और साथ ही साथ 194 नशा तस्करी के केस दर्ज किए गए जिनमें से 31 केस कमर्शियल क्वांटिटी के हैं। 147 केसेस ड्रग्स को मीडियम क्वांटिटी और 16 स्मॉल क्वांटिटी के हैं।
पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पटियाला में सबसे अधिक केस 23, फिरोजपुर में 17, और 11 बठिंडा में दर्ज किए गए। हिरोइन के अलावा 13 किलो अफ़ीम, भुक्की 481 किलो, 5 किलो चरस, और 53 किलो गांजा बरामद किया गया।
15 भगोड़े और कई हत्यारोपी भी अरेस्ट:
पिछले सप्ताह NDPS के मामलों में कुल 15 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार किए गए। सूत्रों के मुताबिक, मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल 623 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। दूसरी तरफ, डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह हत्याकांड में वांटेड आरोपी इंद्रप्रित सिंह उर्फ पैरी को अरेस्ट किया गया।


👍👍
ReplyDelete