राजस्थान में रात 12 बजे के बाद बार होटल बंद: गहलोत
written by सुप्रिया रानी।
राजस्थान में रात 12 बजे के बाद बार होटल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुताबिक, किसी भी होटल में 12 बजे के बाद बार नहीं खोला जाएगा। यह एलान बजट पेश होने के कुछ दिन पहले किया गया है। सीएम का तर्क है कि लोग अपने परिवार के साथ आराम से घर में रहना चाहते हैं, ऐसे में 12 बजे के बाद बार होटल न खोला जाए। गौर की बात है कि बजट पेश होने के कुछ दिन पहले ही गहलोत सरकार ने यह एलान आखिर क्यों किया?
बजट के पहले छोटी-सी चीज़ में भी परिवर्तन अहम है। गहलोत सरकार ने साफ किया कि इस बार बजट युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष होगा। यानि समाज के इन दो बड़े गुटों के लिए कुछ एलान होना संभव है। सूत्रों के मुताबिक, संभव हो सकता है कि बार के बंद होने के आदेश पर विपक्ष की तरफ से कोई दमदार प्रतिक्रिया आए।


Post a Comment