पत्नी की याद में किसे ने बनाए ताज महल, और इस इन्सान ने बनवाया लाइब्रेरी

 गुजरात के वलसाड में एक पति ने पत्नी की याद में लाइब्रेरी बनवा डाला। इस मोहब्बत की निशानी को गुजरात के लोग ताज महल से तुलना कर रहे हैं। वलसाड निवासी जयंतीभाई पटेल ने अपनी पत्नी की याद में घर के अन्दर लाइब्रेरी बनवा डाली। शुरुआत में यह आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए बनाई गई लेकिन अब यह सार्वजनिक सभी के लिए खुली है। 

जयंतीभाई पटेल का कहना है कि, मैंने अपनी पत्नी हंसा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस लाइब्रेरी की शुरुआत की थी। हंसा हमेशा से समाजसेवा में यकीन करती थी। मैं भी समाज के लिए उसकी सोच को आगे बढ़ा रहा हूँ, इसलिए अपने ही घर में छात्रों के लिए यह लाइब्रेरी बनवाई। उनका कहना है कि वलसाड जिले के धर्मपुर और कपराडा इलाके के ज्यादातर बच्चे बेहद गरीब हैं, उनके पास किताबें खरीदने के पैसे नहीं हैं, न ही सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले पाते हैं। हॉस्टल की फीस भी उनके बस की नहीं। अतः मैंने अपने इलाके के इन छात्रों की मदद करने का फैसला किया। 



यहां रोज़ पढ़ने आ रहे बच्चों का कहना है कि ऐसे स्टूडेंट्स जो दूर-दराज़ से आते हैं उनके सामने कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है किताबें खरीदना या उनका इंतज़ाम करना। इस लाइब्रेरी की मदद से हम कभी भी आकर कोई भी किताब पढ़ सकते हैं। यहां सभी तरह की कताबें उपलब्ध हैं। साथ ही यहाँ वाईफाई भी है, ऐसे में पढ़ने में काफी सहूलियत होती है। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन क्लासेज करनी है तो वह यहां आकर आसानी से कर सकता है। लाइब्रेरी में चेयर, टेबल है, यहां तक कि रसोईघर भी है। अगर किसी स्टूडेंट को चाय, कॉफ़ी बनानी है या खाना गर्म करके खाना है तो वे यहाँ कर सकते हैं। 

जयंतीभाई पटेल ने एक साल पहले इस लाइब्रेरी की शुरुआत की है जिसका यहां के स्थानीय बच्चे फायदा उठा रहे हैं। बहुत कम समय में सैंकड़ों बच्चों को इससे फायदा हुआ। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों में से छह बच्चों ने सरकारी नौकरी भी हासिल की है। 

जयंतीभाई पटेल बताते हैं कि लाइब्रेरी में गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन, क्लर्क एग्जाम और अन्य ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज़रूरी किताब उपलब्ध है । मैं इस लाइब्रेरी को चलने में आने वाला सारा खर्च उठाता हूँ। 

वे आगे कहते है- शाहजहाँ ने अपनी पत्नी की याद में ताज महल बनवाया,मैंने अपनी वित्तीय स्थिति का फायदा उठाकर समाज की ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश की जो मेरी पत्नी का सपना है और इस काम को मैं अपनी आखिरी साँस तक जारी रखूँगा।  

No comments

Powered by Blogger.