चीन की जनसंख्या में ऐतिहासिक गिरावट, 60 सालों में पहली बार गिरावट दर्ज

 Written by सुप्रिया रानी।

चीन की जनसंख्या में मंगलवार को ऐतिहासिक गिरावट दर्ज किया गया। 1961 के बाद यानि 60 सालों बाद जनसंख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। चीन की राष्ट्रीय सांख्यिकीय ब्योरो के अनुसार, 2022 के अंत में देश भर में 1.41175 बिलियन लोग थे, जबकि एक साल पहले यह 1.41290 बिलियन था। पिछले साल जन्म दर प्रति 1000 लोगों पर 6.77 थी, जो 2021 में 7.52 की दर से कम है। 2022 में 9.56 मिलियन लोगों ने जन्म लिया जबकि मरने वालों को तादाद 10.41 मिलियन दर्ज को गई। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश की जनसंख्या संकट में है।

Image credit: Aaj Tak 


1961 के बाद पहली बार जनसंख्या में गिरावट से सरकार परेशान है। बताते चलें कि इन दिनों जनसंख्या को बढ़ावा देने की कोशिश में सरकार जुटी है। उसने पिछले 35 साल से चली आ रही एक बच्चे की नीति पर ढील देना शुरू किया है तो वही लोगों को तीन बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की आबादी में गिरावट का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इससे अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। हो सकता है कि आने वाले समय में हम ऐसी चीन देखेंगे जिसमे युवा और बढ़ती आबादी की कमी होगी। 


समस्या यह है कि चीन में बहुत कम लोग पैदा हो रहे हैं साथ ही आबादी बेहद तीव्रता से बूढ़ी हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक, जल्द ही ऐसा समय आएगा जब चीन में काम करने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जाएगी। 

No comments

Powered by Blogger.