अफगानिस्तान की पूर्व महिला विधायिका की गोली मारकर हत्या

written by सुप्रिया रानी

 अफगानिस्तान के पूर्व सांसद रह चुकीं मुर्सल नबीजादा और उनके बॉडीगार्ड की शनिवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। नबीजादा उन नेताओं में शामिल थीं, जो तालिबान के कब्ज़े के बाद भी देश छोड़कर नहीं भागीं थी। 32 साल की नबीजादा उर्वी प्रान्त नांगरहार की रहने वाली थीं। यह हमला शनिवार-रविवार की रात को हुआ। हमले में नबीजादा का भाई और दूसरा सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं जबकि तीसरा सुरक्षा गार्ड मौके पर पैसे और आभूषण लेकर भाग गया। सुरक्षा बालों ने हमले की जाँच शुरू कर दी है।

पूर्व अफ़गानिस्तानी महिला सांसद नबीजादा


एसोसिएटेड प्रेस ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी कि मुर्सल काबुल में अपने घर पर थीं, तभी रात के वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस हमीदुल्लाह ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 3 बजे उनकी हत्या की गई। 

देश की सत्ता पर तालिबान के  फिर से काबिज़ होने के बाद यह पहली बार है जब पुरानी सरकार के किसी सांसद ने शहर में हत्या की गई।

-कौन थीं नबीजादा?

पूर्व संसद मरियम सोलेमाननखील ट्विट करती हैं कि नबीजादा अफगानिस्तान की निडर चैम्पियन थी। वे सच्ची पथप्रदर्शक, मजबूत और मुखर महिला थी जो खतरे के सामने भी अपने विश्वास के साथ खड़ी थी। मरियम के मुताबिक, अफगानिस्तान छोड़ने का मौका दिए जाने के बावजूद उन्होंने यहां रहकर लोगों के लिए लड़ने का फैसला किया।

नबीजादा 2018 में काबुल की सांसद बनीं थीं। 

-पिछले दो सालों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ें हैं

15 अगस्त, 2021 में काबुल पर तालिबान ने कब्ज़ा कर लिया इसके बाद आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते गए हैं। उन्हें सार्वजनिक जीवन के लगभग हर जगह से बेदखल कर दिया गया है। यहां तक कि उनके यूनिवर्सिटी,, जिम और नेशनल पार्क में जाने तक की मनाही है।

No comments

Powered by Blogger.