फिल्म आरआरआर के गाने "नाटू नाटू " को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड, 2023
एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने "नाटू नाटू" को गोल्डन ग्लोब अवार्ड, 2023 से नवाज़ा गया। इसे बेस्ट ओरिजिनल सोंग की केटेगरी में चुना गया है। बताते चलें कि 80वा गोल्डन ग्लोब अवार्ड अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया के बोलेरली हिल्स के बोवेरली हिल्टन में आयोजित है। इस दौरान देश-विदेश की कई फिल्मों को नामित किया गया। ऐसे में आरआरआर को दो केटेगरी में नोमिनेट किया गया जिसमें से बेस्ट सोंग ने बाज़ी मार हीं ली।
इस बात की जानकारी गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स,2023 के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर दी गई। इसमें बताया गया कि 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट सोंग मोशन पिक्चर के विजेता सिंगर एम एम किरावनी का आरआरआर फिल्म से "नाटू नाटू" सोंग को चुना गया। इसके लिए सभी को बधाई हो। ऐसे में आरआरआर की पूरी टीम ने देश का नाम रौशन किया है।
आरआरआर का यह गाना पैन इंडिया का सुपरहिट सोंग है। मौके पर फिल्म के डायरेक्टर राजामौली, एक्टर रामचरण और जूनियर एनटीआर, एमएम किरावनी शामिल हुए। ऐसे में नाचो नाचो पहला ऐसा एशियन सोंग बन गया जिसे गोल्डन अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया है।
मौके पर अजय देवगन ने ट्विट कर सबको बधाई दी। कहा कि, एमएम किरावनी, एसएस राजामौली और आरआरआर की टीम को घर पर गोल्डन ग्लोब लाने के लिए शुभकामनाएं। बता दें, अजय देवगन ने आरआरआर फिल्म में रामचरण के पिता का किरदार निभाया है।
इंडियन फिल्म और आरआरआर के सभी सदस्यों के लिए यह गर्व का पल रहा। फिल्म का इंटरनेशनल स्तर पर सफलता हासिल करना बड़ी बात है। गाने की सफलता के बाद अब फिल्म आरआरआर पर सबकी नज़रें टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिल जाए।



Very nice
ReplyDelete