बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, इन इलाकों में बारिश की संभावनाएं

 बंगाल की खाड़ी में फिर से चक्रावत की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते कई जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं। उधर अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव बरक़रार है। 

स्रोत्र: skymet weather

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखण्ड में अगले तीन दिनों में मानसून की वर्षा थमने की संभावना है। मानसून की रेखा बिहार के रक्सौल, झारखण्ड के डाल्टेनगंज, मध्यप्रदेश के छिंदवाडा, महाराष्ट्र के जलगांव से होकर गुज़र रही है। पीटीआई के मुताबिक, रांची में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी और 12 अक्टूबर की मानसून वापसी तय समय से सिर्फ दो दिन बाद 14 को प्रारंभ हुई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते झारखण्ड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और अंडमान निकोबार द्वीप के अलावा कोंकण, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में बारिश के आसार हैं।

No comments

Powered by Blogger.