जम्मू-कश्मीर: शोपियां में एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या

स्रोत्र: फाइनेंसियल एक्सप्रेस 

 जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे से जख्मी पीड़ित शख्स का नाम पूरन कृष्ण भट है जिसे इलाज़ के लिए शोपियां अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 

कश्मीरी पंडितों पर लगातार हमलों से उनमें दहशत का माहौल है। अधिकारीयों ने बताया, पूरन कृष्ण भट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के नजदीक हमला किया गया। उस वक्त वे एक बाग की ओर जा रहे थे। अस्पताल ले जाते-जाते उनकी मृत्यु हो गई। 

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। भट के दो बच्चे हैं, एक बच्ची सातवीं और दूसरा लड़का पांचवीं में पढ़ रहा है। बता दें, कश्मीर में पिछले साल अक्टूबर से लगातार टारगेट किलिंग देखी जा रही है। पिछले साल अक्टूबर में पांच दिनों में सात लोगों की हत्या की गई थी जिनमें एक कश्मीरी पंडित, एक सिख और दो प्रवासी हिन्दू शामिल थे।  

No comments

Powered by Blogger.