टीवी सीरियल एक्टर वैशाली ठक्कर ने की सुसाईड, सुसाइड नोट बरामद, पिछले सन्डे फैन घुमाते हुए डाला था ये पोस्ट

रविवार सुबह मशहूर टीवी सीरियल एक्टर वैशाली ठक्कर ने फांसी लगा ली। इंदौर स्थित उनके घर से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया गया। पिछले सन्डे को उन्होंने इन्स्टाग्राम पर फैन घुमाते हुए एक पोस्ट डाला था, जिसपर लिखा था, "जिसकी बंदी/बंदा न हो वो यह करे।" 

स्रोत्र: Bollywood life

https://www.instagram.com/reel/CjfYx87qQR8/?utm_source=ig_web_copy_link

वैशाली की मौत की वजह प्यार बताया जा रहा है, हालाँकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इंदौर के तेजाजी नगर स्थित अपने घर में वे एक साल से रह रही थी। उन्होंने कई मशहूर टीवी सीरियल में काम किया जिनमें यह रिश्ता क्या कहलाता है, मनमोहिनी, सुपर स्टार, विष और अमृत जैसे कई सुपरस्टार सेरिअल्स शामिल हैं। इंदौर पुलिस के मुताबिक, सुसाईड नोट से पता चलता है कि वे किसी से प्यार करती थी, लेकिन बॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद वैशाली का दिल टूट चुका था। इसके बाद उन्होंने खुदख़ुशी कर ली। जब तक एफ़एसएल की टीम इस बात की पुष्टि नहीं कर लेती कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता है। 

उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मिस्टर अफ्रीका का ख़िताब जीत चुके डॉ. अभिनंदन सिंह से सगाई की लेकिन एक महीने बाद ही यह रिश्ता टूट गया था। उनका परिवार मूल रूप से उज्जैन निवासी है, वैशाली की शिक्षा-दीक्षा इंदौर से ही हुई। इसके बाद वे एंकरिंग की दुनिया से सीधा मुंबई आ पहुंची और टीवी एक्टर के रूप में काम कर रही थी। लेकिन, पिछले एक महीने से वे इंदौर के अपने घर में रह रही थी।   

No comments

Powered by Blogger.