स्मृति मंधाना: महिला क्रिकेट टीम की बड़ी उम्मीद, आखिर क्यों?
100 टी-20 मैच में स्मृति की कप्तानी ने थाईलैंड को महज़ 37 रनों पर समेटते हुए नौ विकेट से हराया। इसके बाद वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बड़ी उम्मीद बनकर उभरी हैं।
दो सालों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शानदार भूमिका निभाने वाली स्मृति ने 100 टी-20 मैचों में 122 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 17 अर्धशतक की मदद से 2373 रन बनाए। इस तरह, हालिया दिनों में वे टी-20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर दो बल्लेबाज़ बनी हुई हैं जो भारत के लिए एक नई उम्मीद का इशारा है।
![]() |
| स्रोत्र: HerZindagi |
स्मृति मंधाना की खास बातें:
- साल 2019 में वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज़ रहीं।
- महज़ 27 की उम्र में उन्होंने भारत के लिए एक से बढ़कर एक मुकाम हासिल किए।
- 2018 में स्मृति को आईसी की महिला क्रिकेटर ऑफ़ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसी साल उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द इयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
- 2018 में आईसीसी की ओर से वनडे और टी-20 टीम में भी उन्हें शामिल किया गया।
- 2022 में उन्हें आईसीसी विमेंस क्रिकेटर ऑफ़ द इयर के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
- स्मृति मंधाना को "रन मशीन" के नाम से भी जाना जाता है।
- उनकी विशेषता बाएँ हाथ ने खेलना है।
![]() |
| स्रोत्र: नवभारत टाइम्स |
स्मृति की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के सब दीवाने:
स्मृति ने पहले टेस्ट मैच फिर एकदिवसीय मैच खेलने के बाद खुद को धीरे-धीरे टी-20 में स्थापित किया। स्मृति ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू और श्रीलंका के कुमार संगकारा से प्रभावित बल्लेबाज़ हैं। इस प्रकार स्मृति की बल्लेबाज़ी में दोनों के मिले-जुले रूप आसानी से देखने को मिल जाते हैं जो उनकी बल्लेबाज़ी को और भी शानदार बनाते हैं।



Post a Comment