पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामला: ओलंपिक विजेता सुशील कुमार समेत 17 पर मुकदमा दर्ज
पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपिक विजेता
सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। बता दें, 4 मई 2021 को
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सोनीपत के सागर धनखड़ को पीटकर मार दिया गया था।
इसके बाद वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने साथी पहलवान सुशील समेत कुछ
साथियों को गिरफ्तार किया था।
स्रोत्र: जागरण
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बुधवार को हत्या के
मामले में सुशील समेत 17 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत आपराधिक
साजिश रचने के आरोप तय किए हैं। इस मामले में अभियोजन और आरोपी पक्ष की दलीलें
सुनने के बाद आरोप तय करने पर कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज सभी के
खिलाफ आरोप तय किए गए।

Post a Comment