भोजपुर: महिला की गोली मारकर हत्या, अर्धनग्न मिला शव

 भोजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झाड़ियों से अर्धनग्न शव को निकाला गया जिसकी पहचान अब तक नहीं हुई है। शव पर दाएं बांह से सटे सीने के पास गोली लगी है। घटनास्थल पर पिस्टल के दो खोखे भी बरामद किए गए। 

स्रोत्र: दैनिक भास्कर 

आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के अधीन आगे की करवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की की उम्र करीब 22 साल बताई गई, फ़िलहाल युवती की पहचान नहीं हो पा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब बरूही-बिशुनपूरा गांव के ग्रामीण टहलने निकले तब उन्हें नासरीगंज-सकड्डी हाईवे से 20 मीटर दूर युवती का शव मिला। युवती के एक पैर में कपड़ा बंधा हुआ और साथ में दुपट्टा, सैंडल भी मिले हैं। इसके बाद पूरे गांव में हलचल मचने से भीड़ उमड़ पड़ी और सहार थाना पुलिस को इसकी जानकारी फटाफट दे दी गई।

अनुमान है कि, युवती को नजदीक से गोली मारी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकले जा रहे है। जाँच फोरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.