यूपी सहित पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान , इस बार वर्चुअल चुनावी रैली पर अकड़ा कोरोना !

8 जनवरी , 2022 : चुनाव आयोग ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तरीकों का ऐलान कर दिया है । आपको बता दें , कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्चुअल रैली की जा सकेगी , साथ- ही - साथ चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एलेक्टर्स और उनके सभी सहयोगियों को यह सुनिश्चित करवाना होगा कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज़ ली है , साथ - ही - साथ अपना बूस्टर डोज़ लगवाना जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का ऐलान आज चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया है । बता दें ,  2022 के शुरूआती तीन महीने चुनाव के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण होने को है क्यूंकि इस साल पांच राज्यों - पंजाब , उत्तराखंड , यूपी , गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने है जो अलग - अलग चरणों में समपर्ण होंगे , इसका ऐलान आज चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्ररेंस में  कर दिया है । 

Fig - यूपी सहित पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने कहा - देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के केसेस मुंबई , दिल्ली , कर्नाटक और केरल में है , अतः जहां इस साल चुनाव होने है वहां इस वक्त कोरोना की स्थिति सामान्य है , अतः चुनाव बकायदा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समपर्ण किये जा सकेंगे , चुनाव आयोग ने सुनिश्चित किया कि यह फैसला राज्य सरकारों से की गई बैठक के तहत लिया गया है । 

यूपी में चुनाव की तारीख :-

चुनाव आयोग ने बताया - यूपी में विधानसभा चुनाव , 2022 सात चरणों में समपर्ण होगा । पहला चरण 10 फ़रवरी , दूसरा चरण 14 फ़रवरी , तीसरा चरण 20 फ़रवरी , चौथा चरण 23 फ़रवरी, पांचवा चरण 27 फ़रवरी , छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण की प्रक्रिया 7 मार्च को समपर्ण की जाएगी । 

पंजाब , उत्तराखंड और गोवा में चुनाव की तारीख :-

पंजाब , गोवा और उत्तराखंड में  एक चरण में यानि 14 फ़रवरी को मतदान प्रक्रिया एक साथ समपर्ण होगी । 

मणिपुर में चुनाव की तारीख :-

वही मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे , जिसका प्रथम चरण 27 फ़रवरी और दूसरा चरण 3 मार्च को समपर्ण होना है। 

आखिर चुनाव के नतीजें कब आयेंगे :-

इस तरह मार्च के प्रथम सप्ताह तक मतदान प्रक्रिया इन पांच राज्यों में समपर्ण होगी । चुनावी नतीजों की बात करें तो , बता दें आपको इन पांचों राज्यों में 10 मार्च को चुनावी नतीजों का ऐलान किया जायेगा । 

Fig- इस बार वर्चुअल चुनावी रैली पर अकड़ा कोरोना 

क्या होंगी चुनावी सावधानियां :-

चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर सुनिश्चित किया कि हर राज्य में नोडल ऑफिसर लगाये जायेंगे । हमने चुनाव होने या न होने पर राय - मशवरा किया था और पाया कि पांच राज्यों पंजाब , उत्तराखंड , मणिपुर , गोवा , यूपी जहां चुनाव होने है वहां कोरोना केसेस की हालत देखते हुआ हमारी कमिटी ने कहा है कि - चुनाव होंगे पर 15 जनवरी तक कोरोना की स्थिति को मद्देनज़र रखते हुए रोड शो नहो होंगे ,रैली नहीं होगी , कोई भी फिजिकल रैली नहीं होंगी और ना ही कोई भी इलेक्शन शो आयोजित होंगे। 15 जनवरी के बाद आने वाली सूचना के आधार पर फिजिकल रैली की जा सकेगी। यह सुनिश्चित किया गया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर ज़रूरी सभाएं आयोजित की जा सकेंगी। वही नुक्कड़ सभाओं को इस बार बैन किया गया । 

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव में मीडिया बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । उन्होंने मीडिया को कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आप कही भी आ - जा सकेंगे , आप जनता तक महत्वपूर्ण सन्देश पहुंचा सकते है । साथ - ही - साथ आपको ये ज़िम्मेदारी दी जाती है कि फेक न्यूज़ न फैलाये , और सही तरीके से चुनाव हो कवरेज करें  , हर जानकारी जनता तक पहुंचाई जाये , इसका आप सभी खासा ध्यान रखेंगे ।  

चुनाव आयोग ने आगे कहा कि चुनाव एक लोकतंत्र का त्यौहार है , तो सभी मतदाताओं से आग्रह है कि सभी लोगों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखकर वोट दें। 

चुनावी प्रक्रिया के दौरान , डीएम और सीएस द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि चुनावी नियमों और कोरोना गाइडलाइन का पालन सभी लोग कर रहे है या नहीं , यदि किसी को भी इसका उल्लंघन करते हुए पाया जायेगा तो उसपर एक्शन लिया जायेगा।  

Fig - वर्चुअल रैली  के सहारे चुनावी पार्टियां 

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया ने क्या - क्या सवाल उठाये ? 

सवाल 1  - पंजाब में लम्बे अरसे तक चला किसान आन्दोलन महत्वपूर्ण रहा है इसका प्रभाव अब तक देखा जा रहा है , हाल में वही पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। क्या इस वक्त वहां चुनाव होना सही है , जहां अभी - अभी आन्दोलन खत्म हुआ ? 

जवाब -  हमने सुरक्षा एजेंसी से बात किया , बॉर्डर पर तैनात लोगों से भी हमने बात किया इसके बाद ही हमने फैसला किया कि पंजाब में चुनाव पूरी सुरक्षा के साथ होंगे ।

सवाल 2 - आचार सहिंता और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने पहले से क्या नियम बनाये है , ताकि पार्टियों में नियमों को लेकर एक डर बरक़रार रहे ? क्यूंकि हमने पिछले चुनावों में देखा है कि कानूनों की धज्जियाँ उड़ाई गई पर चुनाव खत्म होने के बाद पार्टियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था । 

जवाब - इसपर एफ़आईआर कर इसकी करवाई होगी।  

सवाल 3 - उत्तराखंड में ज्यादा बर्फ़बारी होती है , वहां आप वोटिंग के लिए सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे ?

जवाब - वहां  एलेस्टर ऑफिसर्स है जो बर्फ़बारी की उम्मीद वाले जगहों पर पोलिंग स्टेशन को सावधानी से संभाल लेंगे ।  

सवाल 4 - यदि किसी एलेक्टर को कोरोना गाइडलाइन और आचार सहिंता का उल्लंघन करते हए पकड़ा जायेगा तो इसपर किस तरह के एक्शन लिए जायेंगे ? 

जवाब - इसकी जिम्मेदारी SDM को दी गई है , अगर ऐसा करते हुए पाया गया तो इसके लिए जिम्मेदार SDM को माना जायेगा। 

बताते चलें आपको कि चुनाव आयोग के अनुसार , इलेक्शन के एरिया में ज्यादा कोरोना के मामले नहीं है , इसलिए यहां चुनाव होने पर कोई खतरा नहीं होगा । 

हम ये सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतर लोग कोरोना के दोनों डोज़ का टिका लगवा चुके हो । 


No comments

Powered by Blogger.