कोरोना से कैसे जूझ रहे भारत समेत बाकि देश ?

2022 के आगाज़ के साथ भारत में एकाएक कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है , हरियाणा सहित कई राज्यों में स्कूल , कॉलेज बंद कर दिए गए , तो वही झारखण्ड में सिमी लॉकडाउन लगाया जा चूका है । ऐसे में यदि बाद करें भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति कैसी है तो इसपर चर्चा एक अहम् मुद्दा साबित हो सकता है । 

आज बात करेंगे भारत समेत बाकि पड़ोसी देशों की  , और जानेंगे कि कोरोना से मुकाबला करने के लिए ये देश कैसे तैयार है ? 

भारत में स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक , बीते 24 घंटे में संक्रमण के 58,000 से ज्यादा मामले सामने आये है । इस दौरान 534 लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हो गई । 

Fig - कोरोना से कैसे जूझ रहे भारत समेत बाकि देश

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोंन की बात करें , तो बीते 24 घंटे में 2,135 ओमिक्रोंन के मामले सामने आ चुके है । 

अमेरिका में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 लाख से ज्यादा मामले मिलने के बाद यह एक बुरा रिकॉर्ड दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है , वही जो बाईडेन ने बताया कि कोरोना से उन्ही लोगों की मौत हो रही है जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी । 

चीन :-

वही होंगकोंग ने अमेरिका , ब्रिटेन समेत 8 देशों से आने वाली उड़ान पर पाबन्दी लगाई , और चीन में जीरो कोविड पालिसी पर जोर दिया जा रहा है । 

भारत की बात करें , तो यहां अहतियात के साथ जोर दिया जा रहा है टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर ।   भारत के पड़ोसी देशों में चीन की बात करें , तो चीन के शियांग शहर के 1 करोड़ से अधिक लोगों को घर में ही रहने का आदेश दिया गया ।  युजाउ  शहर में भी बिना लक्षण वाले 3 मरीजों का पता चला जिसके बाद 10 लाख की आबादी वाले  युजाउ शहर पर लॉकडाउन का पहरा बैठा दिया गया है ।  चीनी स्टैण्डर्ड के मुताबिक , इसे एक कड़ा फैसला बताया जा रहा है ।  क्यूंकि एक पूरे शहर में सिर्फ इसलिए लॉकडाउन लगाया गया क्यूंकि वहां सिर्फ तीन बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज़ पाए गए ।  किसी को भी शहर छोड़कर बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल रही । वही जियांग शहर में क्रिसमस के बाद से ही यहाँ के 1 करोड़ 30 लाख निवासी लॉकडाउन में रह रहे है । मेट्रो में बिना मास्क के सफ़र करने की इज़ाज़त नहीं है । सरकार के मुताबिक , जारी जीरो कोविड पालिसी से ही सभी चीजें नियंत्रित है , इस नीति के तहत चीन में कई टेंट लगाये गए है , जहाँ आप बूस्टर डोज़ भी लगवाकर इनाम जीत सकते है । 

Fig - चीन में कोरोना 

चीनी सरकार के सामने चुनौती है , जल्द से जल्द कोरोना को नियंत्रित करना क्यूंकि जल्द ही यहां विंटर ओलंपिक होने वाले है । 

पाकिस्तान :-

पाक के योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि देश में कोविड की नई लहर की है आशंका , तो वही आपको बताते चलें कि पाकिस्तान में ओमिक्रोंन के मामले भी बढ़ते जा रहे है । इससे साफ होता है कि महामारी की नई लहर शुरू होगी । सूत्रों के मुताबिक , पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कुल मामले 12,96,527 तक पहुंच चुके है । 

उमर ने कहा है कि मुल्क में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाए किये जा रहे है ।  उन्होंने अपने ट्विट में कहा - " कोरोना की एक और लहर के शुरू होने के साफ सबूत है , जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चल रहा है कि ओमिक्रोंन के मामले बढ़ रहे है , खासकर करांची में। " उमर ने लोगों से गुजारिश की है कि वे मास्क लगाये क्यूंकि यह संक्रमण से बचाव का बेहतरीन उपाय है । 

Fig- पाकिस्तान में कोरोना महामारी 

पाकिस्तान अब तक कोरोना महामारी की 4 लहरें देख चूका है , झेल भी चूका है । पाकिस्तान में कोरोना का पहला मामला 26 फ़रवरी 2020 को सामने आया था । बता दें , अब तक पाकिस्तान में ओमिक्रोंन के 75 मामलों की पुष्टि हुई है , जहां पहला मामला 13 दिसम्बर को करांची में पाया गया था । सूत्रों के अनुसार , करांची के प्रशासन ने पूर्वी जिले में शनिवार को 15 दिनों का माईक्रो स्मार्ट लॉकडाउन लगाया है । 

No comments

Powered by Blogger.