पंजाब दौरे में मोदी की सुरक्षा में चूक , स्मृति इरानी ने पंजाब सरकार पर उठाये कई सवाल !
कल बुधवार , पीएम मोदी फिरोजपुर में आयोजित रैली में भाग लेने पंजाब गए , जहां पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है । सूत्रों के मुताबिक , 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर अपने बॉडीगार्ड संग फंसे रह गए थे पीएम मोदी , इस पर बीजेपी नेता स्मृति इरानि ने पंजाब सरकार को कई सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
| Fig - पंजाब दौरे में मोदी की सुरक्षा में चुक , स्मृति इरानी ने पंजाब सरकार पर उठाये कई सवाल |
स्मृति ईरानी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा - देश के प्रधानमंत्री का बाल बांका करने की ये साजिश का देश कतई समर्थन नहीं करेगा । इसपर चन्नी सरकार का कहना है कि उनकी सिक्यूरिटी को खतरे के साथ जोड़ा जा रहा है । ये राजनीति इस मामले में नहीं होनी चाहिए , हम सभी पीएम मोदी का आदर - सम्मान करते है । कोई भी ऐसी बात नहीं हुई जिससे उनकी शान में या उनकी सिक्यूरिटी को कोई खतरा हुआ हो । बता दें , कल पीएम मोदी को इस वजह से वापस लौटना पड़ा , वे रैली में शामिल नहीं हो पाए ।
| Fig - पंजाब दौरे में मोदी की सुरक्षा में चुक |
स्मृति ईरानी का कहना है कि पीएम मोदी जिस रूट से स्थल पर पहुंचे है , उस रूट में कोई भी असुरक्षा का गतिरोध नहीं , ऐसा आश्वाशन पंजाब पुलिस ने पीएम के सुरक्षा दस्ते को दिया , क्या जानबुझकर पीएम मोदी के सुरक्षा दस्ते को झूठ बोला गया ? पीएम मोदी के पूरे कैबिनेट को रोकने का प्रयास हुआ , 20 मिनट तक सुरक्षा भंग की गई , जिन लोगो ने ये सुरक्षा भंग किया उनलोगों को पीएम मोदी की गाड़ी तक किसने और कैसे पहुँचाया , क्यूंकि हिन्दुस्तान में हर नागरिक जानता है कि पीएम मोदी की इस वक्त की मूवमेंट कहां , कब और कैसे हो रही है यह साधारणतया जानकारी उपलब्ध नहीं होती , तो फिर ये कैसे हुआ ? इसका जवाब पंजाब सरकार को देना होगा।
| Fig - स्मृति इरानी ने पंजाब सरकार पर उठाये कई सवाल ! |
आगे उन्होंने कहा - यदि पीएम मोदी को ध्वस्त करना ही है तो इलेक्शन में करते , ऐसा करने की क्या जरुरत थी ?
इस पर पंजाब की चन्नी सरकार ने कहा - ये बिल्कुल गलत है कि पीएम मोदी जब पंजाब में आये तो उनकी सिक्यूरिटी को सुरक्षित दिखाकर उनकी सिक्यूरिटी को खतरे के साथ जोड़ा गया । ऐसी राजनीति इस मामले में नहीं होनी चाहिए थी क्यूंकि पीएम मोदी इस देश के प्रधानमंत्री है , कोई भी ऐसी बात नहीं हुई कि उनकी शान में या उनकी सिक्यूरिटी को कोई खतरा हुआ हो , पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इसमें सक्षम है । आगे उन्होंने कहा - ये इस कारण हुआ क्यूंकि हेलिपैड से उनको जाना था , पर अचानक प्रोग्राम सड़क के रस्ते जाने का बनाया गया जो की प्रोग्राम में नहीं था , पहले से नहीं था , हमें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी । फिर भी हमने बता दिया था कि आगे एजिगेशन वाले एकदम सड़क पर ट्रैफिक लगाकर बैठ गए है । हमने कहा कि इनको हठाने में 15 - 20 मिनट लग जायेंगे , इसलिए सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को बोला गया कि आप पीछे आ जायें , हम अदर रूट या बाई हैलीपैड आपको ले चलते है , लेकिन उन्होंने वापस जाने का फैसला किया। उन्होंने साफ़ किया कि इसमें किसी भी तरह की खतरे वाली बात नहीं थी ना ही हुई है । अचानक सड़क पर एक स्कूल एजुकेटर आकर बैठ गए , जहां से पीएम मोदी को गुज़ारना था । उन्होंने कहा - प्रोग्राम हैलीपैड से जाने का था पर अचानक सड़क के रस्ते से जाने का प्लान बनाया गया था । पीएम मोदी ने वापस जाने का फैसला लिया जबकि वे हैलीपैड या अदर रूट से रैली में जा सकते थे । हमें इस बात का खेद है , पीड़ा है । हम अपने प्रधानमंत्री को पूरा सत्कार और प्यार देते है और देते रहेंगे । उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो नेता ऐसी बातें करके हमारा रिश्ता खराब करने की कोशिश कर रहे है ऐसा न करें , क्यूंकि यह पॉलिटिक्स नहीं है ।
बता दें आपको , केन्द्रीय गृह मंत्रालय का कहना था कि पीएम मोदी बुधवार को पंजाब के फ़िरोज़पुर में सुरक्षा चूक के कारण रैली में नहीं जा सकें । पीएम मोदी फ्लाईओवर पर 15 - 20 मिनट तक फसें रहे ।

Post a Comment