यूपी विधानसभा चुनाव : गोरखपुर में चद्रशेखर आज़ाद देंगे योगी को चुनौती !

यूपी विधानसभा चुनाव , 2022 की तैयारियां ज़ोरों - शोरों से चल रही है । गोरखपुर से योगी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो वही योगी के गढ़ गोरखपुर में आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और दलित नेता चंद्रशेखर आज़ाद मुख्यमंत्री योगी को सामने से टक्कर देते हुए नज़र आएंगे। यह आईपीएल की तरह ही काफी दिलचस्प होने वाला है। पर कही न कही हर किसी के मन में सवाल है - आखिर एक दलित नेता योगी का विरोध करते हुए चुनाव लड़ने क्यूं जा रहा है ? 

Fig :  गोरखपुर में चद्रशेखर आज़ाद देंगे योगी को चुनौती !

इसके पीछे कई वजहें है - 

वजह 1 : योगी के शासनकाल में ही चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ रासुका लगाया गया  , वे कई महीनों तक जेल में भी रहे थे । हालाँकि इस कारण को एक निजी मामले के तौर पर देखना शायद गलत नहीं होगा। 

वजह 2 : जेल से बाहर आकर चुनाव लड़ने से उन्हें यूपी पूर्वांचल में मुख्यता मिलेगी , और मिल भी रही है । चुनाव में जीत उनकी होगी या नहीं ये तो अभी नहीं बताया जा सकता पर हाँ ! गोरखपुर में योगी और चंद्रशेखर आज़ाद के बीच की कड़ी टक्कर से इसका फायदा भविष्य में आजाद समाज पार्टी को मिलता हुआ ज़रूर दिखेगा। 

बता दें , हाल ही में चंद्रशेखर आज़ाद ने अखिलेश यादव की पार्टी के साथ गठबन्ध करने का फैसला किया तो था मगर अखिलेश ने उन्हें महज़ दो सीटें देने की बात पर हामी भरी थी । इसके बाद उन्होंने इस ऑफर को ठुकराते हुए अपने खुद की पार्टी का नेतृत्व कर गोरखपुर से विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का फैसला किया । चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा - अखिलेश को दलितों के वोट तो चाहिए लेकिन दलित की लीडरशिप नहीं चाहिए । इस मुद्दे पर अखिलेश ने भी प्रेस कांफ्रेंस में अपने बयान दिए , उन्होंने कहा - चंद्रशेखर जी से बात हुयी , उस वक्त उन्होंने सीटें मांगी थी , हमने अपने गठबन्ध नेताओं से बात किया , हमारे पास मात्र दो सीटें ही थी , मैंने उनसे कहा सिर्फ दो सीटें ही दे पाएंगे । हमने गाज़ियाबाद और रामपुर की सीट उनको देने का फैसला कर रखा था । इसके बाद चंद्रशेखर जी ने अपने संगठन से बातचीत की , फिर यह फैसला किया कि मै चुनाव नहीं लड़ सकता , संगठन मुझसे नाराज़ है , इतनी कम सीटों में संगठन संतुष्ट नहीं है । इसके बाद हमने कहा - ठीक है , हमारे पास इतने ही सीटें है , इतनी ही हम आपको दे सकते है , इसके बाद हमारे पास और सीटें नहीं है । 

Fig :आज़ाद ने अखिलेश के साथ दो सीटों पर गठबंधन से किया इनकार 

वजह 3 : हालाँकि गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बाद आज़ाद समाज पार्टी के लिए भविष्य में गठबन्ध करने के दरवाजे खुल जायेंगे। 

वजह 4 : जातीय गणित को देखकर भी चंद्रशेखर आज़ाद ने गोरखपुर का रुख किया है । गोरखपुर सदर सीट में करीब 4 लाख मतदाता है , जिनमे से 50 हज़ार दलित , 45 हज़ार मुस्लिम और 25 हज़ार कुर्मी है । 2020 में बुलंदशहर में हुए उपचुनाव को देखे तो पता चलता है कि आज़ाद समाज पार्टी को मुसलमानों के भी वोट मिले थे , तब आज़ाद समाज पार्टी तीसरे नंबर पर थी। उसे सपा , आरएलडी  , बीजेपी से भी ज्यादा वोट मिले थे । दलित और मुसलमानों की अच्छी संख्या चंद्रशेखर के लिए एक अच्छा संकेत भी है । 

Fig : यूपी विधानसभा चुनाव , 2022 

आखिर कौन है चंद्रशेखर आज़ाद ?

आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और दलित नेता चंद्रशेखर आज़ाद 2017 में तब सुर्ख़ियों में आये , जब मई 2017 में सहारनपुर में दलितों और ठाकुरों के बीच हुए संघर्ष में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई , इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में होने के कारण उन्हें करीब 16 महीने जेल में रहना पड़ा । उनके खिलाफ रासुका भी लगाया गया । इसके बाद सितम्बर , 2018 में वे जेल से बाहर आये । इसके बाद उन्होंने आज़ाद समाज पार्टी बनाई जो दलितों की आवाज़ यूपी में बुलंद करने में जुटी है । 

Fig : यूपी के सिएम योगी आदित्यनाथ 

हलांकि आज़ाद के लिए सिएम योगी से मुकाबला आसान नहीं है क्यूंकि योगी आदित्यनाथ पांच बार के संसद है , मौजूदा सिएम है , और यही वजह है कि उन्होंने कोई रिस्क न लेते हुए अयोध्या के बजाय गोरखपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है । 

बताते चलें आपको कि गोरखपुर से 1989 के बाद बीजेपी एक बार भी चुनाव नहीं हारी है । 

गोरखपुर में चुनावी नतीजा जो भी हो , पर इस बार यहां चुनाव काफी दमदार होने वाला है। इसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है । बता दें , चंद्रशेखर आज़ाद के लिए जीत के रास्ते खुल भी सकते है और यदि नहीं खुले तो भी भविष्य में आज़ाद समाज पार्टी के विकास में यह विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने वाला है । 


1 comment:

  1. विस्तृत और निष्पक्ष जानकारी.....

    ReplyDelete

Powered by Blogger.