Metaverse : तकनीक के सहारे मर चुके लोगों को किया जा सकेगा रिस्टोर ?
Metaverse को इन्टरनेट का भविष्य बताया जा रहा है। Meta कंपनी के मुताबिक , अभी metaverse को पूरी तरह तैयार होने में एक दशक तक का समय लग सकता है । अभी से ही कई टेक कंपनी और गेमिंग कंपनी metaverse से जुड़ने की तैयारीयों में जूट चुकी है । जिसमे फेसबुक जैसे बड़े ब्रांड वाली कंपनी सबसे आगे है , जिसने अपनी कंपनी का नाम हाल ही में बदलकर Meta कर लिया है , इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि फेसबुक खुद को एक सोशल मीडिया कंपनी से बदलकर metaverse की कंपनी बनाने की तैयारी में है और इसके लिए वह यूरोप में 10 हज़ार लोगों को काम पर रख रहे है , दूसरी तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है । Metaverse एक वर्चुअल दुनिया होगी , जहां आप घर पर बैठे - बैठे अपने दोस्तों के साथ खेल सकते है , अपने वास्तविक दुनिया का अनुभव कर सकते है , साथ मिलकर काम कर सकते है । हैरानी की बात यह है कि metaverse के ज़रिये मर चुके लोगों को भी रिस्टोर किया जा सकेगा ।
| Fig : Metaverse से आप सैर करेंगे एक नई दुनिया की |
आखिर Metaverse है क्या ?
Metaverse अपने आप में एक ऑनलाइन दुनिया है , जहां लोग एक वर्चुअल हेड सेट के सहारे दोस्तों से बात कर सकते है ,खेल सकते है , साथ मिलकर काम भी कर सकते है । कुछ गेमिंग कंपनी भी metaverse में अपना बड़ा निवेश कर रही है ।
सोचिए की आप अपने शहर के एक वर्चुअल दुनिया में है जहां आप खा - पी रहे है , दोस्तों से बातें कर रहे है , मनोरंजन कर रहे है । अब वह दिन दूर नहीं है ! Metaverse पर रिसर्च कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में इस तकनीक का उपयोग मर चुके लोगों को रिस्टोर करने में भी किया जा सकेगा ।
| Fig : Metaverseतकनीक के सहारे मर चुके लोगों को किया जा सकेगा रिस्टोर |
Metaverse का उपयोग कहां - कहां हो रहा है ?
आज metaverse का उपयोग टेक्नोलॉजी और गेमिंग की दुनिया में हो रहा है , पर इसके पूर्ण इस्तेमाल में अभी थोड़ा वक्त लगेगा । Meta कंपनी के मुताबिक , metaverse को तैयार होने में एक दशक का समय लगेगा । कई जगहों पर इसे लेकर प्रयोग जारी है ।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में कई निजी कंपनी इसके लिए नई तैयारी कर रही है । कोरोना महामारी के कारण सोल की सरकार ने metaverse के लिए 35 मिलियन डॉलर का निवेश करने का एलान भी किया है ।
Metaverse कैसे काम करेगा ?
Metaverse में रहने वाले लोगों को एक AI द्वारा 24*7 की सेवा दी जाएगी , जिसकी सहायता से लोग वास्तविक दुनिया के प्रश्न पूछ सकते है और समस्याओं का समाधान खोज सकते है , त्योहारों का भी आनंद ले सकते है ।
| Fig : Metaverse देगा आपको एक डिजिटल वास्तविक दुनिया |
दक्षिण कोरिया में Metaverse का उपयोग :-
दक्षिण कोरिया में जुबेटो एप्प के सवा अरब यूजर है । दक्षिण कोरिया में एक बेटी के मर जाने के बाद माँ के शोक व्यक्त करने के लिए उनकी मृत बेटी का वर्चुअल संस्करण बनाया गया , इस तरह दक्षिण कोरिया ने हाल ही में अपना डिजिटल ह्यूमन लांच किया है । वाईव स्टूडियो के सीईओ किम का कहना है कि आने वाले तीन से पांच साल में वर्चुअल इन्फ्लूएन्सर पूरी तरह 3D से बनाये जायेंगे ।
ये AI पर आधारित होंगे । जैसे - जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ेगी , वो सभी जिनका निधन हो गया है जैसे किसी के माता - पिता या परिवार के अन्य सदस्य उन्हें इस तकनीक के माध्यम से रिस्टोर किया जा सकता है ।
Metaverse के फायदे :-
दक्षिण कोरिया में जुबेटो के साथ कुछ लोग वर्चुअल दुनिया से जुड़कर अच्छी खासी कमाई कर रहे है , यहां दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी जुबेटो पर प्रचार करते है । metaverse अभी पूरी तरह तैयार नहीं है , फिर भी यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
Metaverse की दुनिया में भारत कहां है ?
बीबीसी हिन्द के मुताबिक , आईआईएम बंगलूर के डीसिजन साइंस के प्रो. पुलक घोष का कहना है कि अभी यह नहीं कह सकते कि भारत इस तकनीक के उपयोग से काफी पीछे है क्यूंकि अभी दुनिया में metaverse का कांसेप्ट बिल्कुल नया है और ज्यादातर अभी यह कांसेपचुअल स्टेज में है । इसके ज्यादातर इस्तेमाल अभी तक गेमिंग इंडस्ट्री में हुआ लेकिन अभी उतना टेक्नोलॉजी में नहीं हुआ है । इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए सरकार कुछ नियम बनाएगी , ताकि इसका इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से हो । उन्होंने कहा - इससे पूरा का पूरा डे - टू - डे लाइफ इफ़ेक्ट हो सकता है । साथ - ही - साथ उनका दावा है कि जैसे - जैसे यह टेक्नोलॉजी बढ़ती जाएगी ह्यूमन - टू - ह्यूमन टच कम होता जायेगा ।
Metaverse के सामने क्या है चुनौतियाँ ?
Metaverse एक उभरती हुई तकनीक है , इसलिए इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि यह अपने यूजर को एक सुरक्षित वातावरण में वर्चुअल दुनिया की सैर करा सके। इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल के लिए कुछ सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य करना होगा , यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगो के दिनचर्या के पॉजिटिव चीजों को बरक़रार रखते हुए कैसे उनके स्ट्रेस को ख़त्म किया जा सके ? आने वाले समय में metaverse को इन सभी चुनौतियों से गुज़रना पड़ेगा।

Post a Comment