इंडिया गेट अमर जवान ज्योति के जलने और अब बूझने के पीछे क्या है कड़ी ?

इंडिया गेट , दिल्ली में अमर जवान ज्योति शहीदों के सम्मान में 50 साल पहले से जलती आई थी । हालाँकि शहीदों के लिए मात्र अमर ज्योति जला देना काफी नहीं था , बल्कि उनकी शहादत की कीमत तो किसी भी चीज़ से लगाना नामुमकिन है । कहने का तात्पर्य यह नहीं कि सरकार ने जवानों के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया पर कहने का तात्पर्य यह है कि 50 साल से जलते आ रहे अमर ज्योति का सांकेतिक विलय करने की क्या ज़रूरत थी ? साथ - ही - साथ सवाल है कि सांकेतिक विलय करने के बाद उस जगह पर नेताजी सुभाष जी की स्मारक बनवाना कितना उचित है ? यह कितना सही फैसला हो सकता है ? आज करेंगे हम इसी पर पड़ताल !

Fig : अमर जवान ज्योति , इंडिया गेट 

50 साल पहले इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जलाने की प्रथा काफी धूम - धाम से शुरू हुई थी , वह एक ऐतिहासिक पल था और आज जनवरी , 2022 भी एक ऐतिहासिक पल है जब हमेशा के लिए शहीदों के नाम जलते आ रहे अमर ज्योति को इंडिया गेट से बुझा दिया जायेगा , विलय कर दिया जायेगा । पर कल और आज में अब काफी फर्क आ चूका है । सवाल है कि क्या सैनिकों की याद में दो जगहों पर एक साथ अमर लौ नहीं जल सकती थी ? अमर ज्योति की जगह को बदलना कितना सही है ?

3 साल पहले बीजेपी सरकार ने कहा था कि अमर जवान ज्योति भारत का अभिन्न अंग है पर आज जब इस बारे में उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपना कोई बयान नहीं दिया । सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सरकार का कहना था - यह स्मारक ब्रिटिश इतिहास का प्रतिक था। 

बता दें आपको , अमर जवान ज्योति की लौ इंडिया गेट से बुझना एक अकेली घटना नहीं है क्यूंकि 3 साल पहले इसी बीजेपी की सरकार ने अमर जवान ज्योति की लौ को भारत का अभिन्न अंग बताया था तो आज खुद बीजेपी सरकार भारत के इस अभिन्न अंग को बुझाने क्यों जा रही है , यह भी बीजेपी सरकार के लिए आज का सबसे बड़ा सवाल है । 

Fig : अमर जवान ज्योति का नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ में विलय 

इस लौ के साथ इतिहास की कई कड़ी आज मिटने वाली है । इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की स्थापना 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 1971 में भारत - पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए शहीदों के सम्मान में की थी । बता दें , बीजेपी सरकार का यह कदम अब तमाम विपक्ष और कोंग्रेस नेताओं को पसंद नहीं आ रहा तो वही कई लोगों और आम जनता ने ट्विट कर सरकार का विरोध भी किया । राहुल गाँधी ने कहा - यदि हमारी सरकार आएगी तो यह जवान अमर ज्योति फिर से जलाई जाएगी । 

क्या थी खासियत इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति की ?

यह 1972 से लगातार अब तक हर परिस्थितियों में जलती रही है , 1971 में भारत - पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए  British Indian army में शहीदों की शहादत के सम्मान और याद में इंदिरा गाँधी ने इसकी स्थापना की थी । यह ज्योति पिछले 50 सालों से इंडिया गेट की पहचान रही है । पर अब इंडिया गेट की सबसे बड़ी खासियत आज खत्म हो गई है । हर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री सबसे पहले अमर जवान ज्योति की लौ को आग देते रहे है । पर आज यह लौ बूझ चुकी है , इसका विलय नेशनल वॉर मेमोरियल में कर दिया गया है , इस तरह एक नया इतिहास छिड़ चूका है , जो कई आम जनता और विपक्ष की सरकार को रास नहीं आ रहा । अमर जवान ज्योति के संगमरमर के चबूतरे के चारों कोनो पर चार कलश है जिनमे से एक की लौ हमेशा जलती रहती है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल अमर जवान ज्योति की चारों लौ जलाई जाती रही है ।  

Fig : इंडिया गेट की पहचान थी अमर जवान ज्योति 

अमर जवान ज्योति के बूझने के कारण क्या हो सकते है ? 

पीएम मोदी ने ट्विट कर कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है , मै बताते हुए बहुत खुश हूँ कि ग्रेनाईट से बनी उनकी भव्य मूर्ति इंडिया गेट पर लगाई जाएगी । यह नेताजी के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतिक होगा । इंडिया गेट पर जलती आ रही अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया जायेगा , इस तरह हम हम जंग में जान न्योछावर करने वाले शहीदों को स्थायी और उचित श्रधांजली दे रहे है ।  

अमर जवान ज्योति के बूझने पर क्या है विपक्ष के सवाल ? 

सवाल 1 : जिस मुख्य स्थान की पहचान इंडिया गेट और इंडिया गेट की पहचान अमर जवान ज्योति से हो , उस तरह के ऐतिहासिक ज्योति को क्यों मिटाया जा रहा है ? 

सवाल 2 : जिस लौ को हर साल गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर देश के पीएम और राष्ट्रपति बड़ी ही धूमधाम से उनमे लौ जलाते , सदियों से आ रहे हो , उसे अचानक क्यों मिटाया जा रहा है ? 

सवाल 3 : अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ में विस्थापित किया जा रहा है , फिर भी क्या इतने सालों से जलते आ रहे अमर जवान ज्योति की लौ को मिटाना कहां तक सही हो सकता है ? 

सवाल 4 : क्या एक साथ दो जगहों पर शहीदों के नाम अमर ज्योति नहीं जलाई जा सकती थी , इतिहास की अमर लौ को बुझाना आखिर कितना ज़रूरी था ? यानि कि अमर जवान ज्योति को यदि उचित और स्थायी श्रधांजलि सरकार देना ही था तो इंडिया गेट पर लौ जलने देते साथ - ही - साथ नेशनल वॉर मेमोरियल में भी जला देते लौ , पर क्या 5 दशकों से जलते आ रहे लौ को बुझाना सही था ?

सवाल 5 : इंडिया गेट की पहचान अमर जवान ज्योति को वहां से विलय कर नेताजी सुभाष चन्द्र की स्मारक को लगाना कितना उचित है । बता दें , अमर ज्योति पांच दशकों से लगातार जलती आई थी । 

Image credit : ANI

अमर जवान ज्योति के बूझने पर सरकार का क्या है बयान ?

सरकार का इसपर कहना है कि अमर जवान ज्योति बुझाई नहीं जा रही है बल्कि अमर जवान ज्योति को राष्ट्रिय युद्ध स्मारक में ले जाया जा रहा है , उसका विलय हो रहा है ।  केंद्र सरकार का कहना है कि बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही है।  आगे उन्होंने कहा - अमर जवान ज्योति 1971 और अन्य जंगों में जान देने वाले सैनिकों की श्रधांजलि है।  लेकिन उन शहीदों के नाम वहां दर्ज नहीं है ।  जिन्होंने सात दशक तक राष्ट्रिय युद्ध स्मारक नहीं बनवाया , वे ही इस वक्त हल्ला कर रहे है ।  हम जंगों में जान न्योछावर करने वाले शहीदों को स्थायी और उचित श्रधांजली दे रहे है ।   

कैसे किया गया अमर जवान ज्योति का विलय ?

अमर जवान ज्योति नेशनल वॉर मेमोरियल में मौजूद अमर जवान ज्योति में विलीन हो गई है। इसके लिए एक आयोजन रखा गया था , सेरेमनी का नेतृत्व एयर मार्शल बलबंत राधाकृष्ण ने किया जिनकी मौजूदगी पर पहले अमर जवान ज्योति पर मालार्पण किया गया , उसके बाद चारों लौ से एक मशाल जलाई गई और फिर उसे एक छोटी मशाल में समेटा गया । इसके बाद मिलिट्री बैंड और परेड के ज़रिये इस अमर ज्योति को 300 मीटर दूर वॉर मेमोरियल ले जाया गया । यहाँ भी एयर मार्शल बलबंत राधाकृष्ण ने मशाल के ज़रिये नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ से इसे मिला दिया गया । इस तरह 5 दशकों से जलती आ रही अखंड अमर ज्योति का इंडिया गेट से विलय हो गया है ।   


 

No comments

Powered by Blogger.