SC ने दिल्ली सरकार पर नराज़गी जताते हुए कहा – घर पर माँ – पिता काम कर रहे पर छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा !

 

दिल्ली में प्रदुषण काफी बढ़ता ही जा रहा है । दिल्ली में प्रदुषण

के कारण नई गाइडलाइन जारी की गई है , जिसके तहत वर्क

फ्रॉम होम की सुविधा दी गई पर वही दूसरी तरफ प्रदुषण के हालात में छोटे – छोटे बच्चे सुबह 6 बजे से ही दिल्ली के सड़कों पर आसानी से दिख जाते  है । बच्चों के स्कूले बंद नहीं की गई । इसपर sc ने दिल्ली सरकार का विरोध करते हुए नाराज़गी भी जताई है । 

CJI ने दिल्ली सरकार से कहा कि आपने स्कूल खोल दिए , छोटे – छोटे बच्चों को सुबह 6 बजे स्कूल जाना पड़ रहा है । उन्होंने सरकार से कहा कि हमने आपके बयानों को गंभीरता से लिया । आपने कई दावे किये कि स्कूल बंद कर दिए गए है . लेकिन सभी स्कूल बंद नहीं हुए

है । 3 – 4 साल के बच्चे अभी भी स्कूल जा रहे है । आपने

लॉकडाउन लगाने पर विचार करने की बात कही तो थी , लेकिन स्कूल खोल दिए , अब माता – पिता घर पर काम कर रहे है , वही बच्चे स्कूल जा रहे है ?

CJI के इन सवालों का जवाब देते हुए दिल्ली सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि स्कूल बंद है , हम इस पर जाँच करेंगे ।   

No comments

Powered by Blogger.