1 जनवरी से महंगा हो जायेगा आपके लिए एटीएम से पैसा निकालना !

 

2022 के प्रथम सप्ताह यानि 1 जनवरी 2022 से एटीएम ट्रांसजेकशन में मुफ्त लेनदेन की सीमा पार करने के बाद लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे ।

मिंट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक , भारतीय रिज़र्व बैंक ने जून में बैंकों को इज़ाज़त दी थी कि 1 जनवरी , 2022 से मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक बार एटीएम इस्तेमाल करने पर लोगों से वे ज्यादा शुल्क वसूल सकते है ।

वही इस बयान पर axis बैंक ने कहा – आरबीआईके दिशानिर्देशों के मुताबिक , axis या दुसरे बैंकों के एटीएम से मुफ्त लेनदेन की सीमा से अधिक बार लेनदेन करने पर 1 जनवरी , 2022 से 21 रूपये के साथ GST का भुगतान करना होगा । आपको बता दें , अभी तक लिमिट के पार जाने पर 20 रूपये और GSTका भुगतान करना होता है । दुसरे बैंकों के एटीएम के मामले में महानगरों में हर हहिने मुफ्त लेनदेन की यह सीमा पहले की तरह तीन रहेंगी , वही अन्य शहरों में पांच बार मुफ्त लेनदेन पहले की तरह होतेराहेंगे ।  

 

No comments

Powered by Blogger.