क्या भारत अफगानिस्तान में अपने दूतावास भेजने वाली है , आइये आज इसकी पड़तालकरें !

15 अगस्त , 2021 से अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण है और अब अस्थायी सत्ता भी कायम कर ली गई है । पर इसके बावजूद , कई देश ऐसे भी है जो तालिबान सरकार को मान्यता देने को तैयार नहीं है भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते की बात करें तो इतिहास के सभी रिश्ते भारत – अफगानिस्तान के बीच काफी अच्छे रहे है । पर इस बार भारत भी उन देशों में शुमार है जो तालिबान सरकार को सरकार के रूप में मान्यता नहीं देने के पक्ष में है । पर वह अफगानिस्तान से अपने संबध को बिगड़ना नहीं चाहता , आपको बता दें , भारतीय अर्थव्यवस्था में अफगानिस्तान बेहद अहम् रोल अदा करता आ रहा है । भारत में ड्राई फ्रूट का एक बड़ा स्रोत अफगानिस्तान भी है । अतः भारत ने अपने दूतावासों को अफगानिस्तान से खली कर लिया था पर अब बाकि देशों की तरह ही , भारत भी अपनी मौजूदगी इस देश में दिखने को उत्सुक है । द हिन्दू के मुताबिक , संयुक्त अरब मिरात , जर्मनी , जापान और योरोपीय संघ समेत कई देश काबुल में वापस अपने दूतावासों में स्टाफ रखने की सम्भावना को देख रहे है वही भारत की राजधानी नई दिल्ली में भी अफगानिस्तान में अपने मौजूदा विकल्पों पर गौर कर रहे है ।बीबीसी हिंदी के मुताबिक , मोदी सरकार अपने दूतावास को दोबारा खोलने की ज़रूरत को लेकर आश्वस्त नहीं है , लेकिन यह चर्चा जारी है कि भारत की रणनीति क्या होनी चाहिये । अधिकारीयों के मुताबिक , अफगानिस्तान में भारतीय मौजूदगी दर्ज कराने के कई विकल्प है जिसमे वो संयुक्त राष्ट्र के कंपाउंड में अपने टीम तैनात भी कर सकते है । स्थानीय अफगान स्टाफ रख सकते है या राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों के एक छोटे समूह को दूतावास में तैनात कर सकता है ।

 
 
 

No comments

Powered by Blogger.