शाह दो दिन के राजस्थान दौरे पर : कल जैसलमेर से जयपुर पहुंचे शाह ।

क

कल अमित शाह अपने दो दिन के राजस्थान दौरे पर आ चुके है । जैसलमेर में बीएसएफ

की 57वें स्थापना दिवस पर शाह उन्हें बधाइयाँ देने पहुंचे इसके बाद जयपुर में होने वाले बीजेपी

के रोड शो के लिए जयपुर रवाना हुए । अमित शाह रविवार दोपहर , जैसलमेर से जयपुर

हवाईअड्डा पहुंचे ।

सबसे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एवं अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की ।

इस तरह आगे उनका रोड शो का काफिला सीतापुर के लिए रवाना हुआ । यहाँ बीजेपी की

बैठकें होनी है ।  आज इस विडियो में हम जानेंगे की इन दो दिनों में अमित शाह कहा कहाँ क्या

क्या करने वाले है ।  

इन दो दिनों में शाह पार्टी के राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन

सत्र को संबोधित करेंगे । यह बैठक सीतापुर में होनी है । कल शाह ने जयपुर में जनप्रतिनिधि

संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की सत्ता हासिल करने से पहले

गहलोत सरकार ने बेरोज़गारी खत्म करने का वादा किया था , लेकिन किसी को भी अब तक

रोज़गार नहीं दिया । आगे उन्होंने कहा – केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम कम कर दिए फिर भी

गहलोत सरकार पेट्रोल की कीमत को कम करने को तैयार ही नहीं । राजस्थान के गहलोत

सरकार पर तंज कसते हुए शाह ने कहा – गरीबों को राज्य में कोई सुविधा नहीं दी जा रही है ।

इसके बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा – बीजेपी कभी सरकार नहीं गिराएगी । वह 2023 में

जनता के बीच जाकर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से राजस्थान में सरकार बनाएगी । शाह ने कहा

राहुल गाँधी ने जयपुर में कहा था – 10 दिन में किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर देंगे पर अब तक कुछ

नहीं किया गया ।    

No comments

Powered by Blogger.