कोरोना वैरिएंट : WHO ने रखा कोरोना के नए वैरिएंट का नाम ` ओमीक्रोन ` !
WHO के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट गंभीर है , इसे चिंता वाला वैरिएंट कह सकते है जिसका नाम ओमिक्रोन रखा गया है । WHO ने इस वैरिएंट का नाम पहले बी . 1.1.529 रखा था । आपको बता दें , इस वैरिएंट के मामलो की संख्या दक्षिण अफ्रीका में बढ़ती ही जा रही है ।
ओमिक्रोन की विशेषता है कि यह सबसे ज्यादा तेज़ी के साथ मानव शरीर पर हमला करता है , यह बड़ी संख्या में म्यूटेट होने वाला वैरिएंट है जो तेज़ी से इम्युनिटी को कमज़ोर कर देता है । अतः : WHO ने ऐलान किया कि इस म्यूटेशन के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है ।
बीबीसी हिंदी के मुताबिक , ओमिक्रोन वैरिएंट के पहले हमले की चेतावनी 24 नवम्बर को दक्षिण अफ्रीका में मिली थी । साथ ही साथ बोत्सवाना , बेल्जियम , हांगकांग और इजराइल में भी यह वैरिएंट पाया जा चूका है । इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में आवागमन पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है । जापान में शनिवार से दक्षिण अफ्रीका से आने वाले अधिकांश यात्रियों को 10 दिनों के लिए quatentine किया जायेगा । इस दौरान उनकी 4 बार जाँच भी की जाएगी ।
वही इरान में भी दक्षिण अफ्रीका के 6 देशों से आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगाने का ऐलान किया है । दूसरी तरफ , ब्राज़ील ने कहा कि वो अफ्रीका के 6 देशों से आवागमन पर प्रतिबन्ध लगा रहे है । आवागमन पर प्रतिबन्ध को लेकर दक्षिण अफ्रीका के स्वस्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा , उनके देश से आने – जाने पर प्रतिबन्ध लगाना अनुचित है । क्युकी यह WHO द्वारा तय मानदंडों के खिलाफ है ।

Post a Comment