बिहार से कोटा पढ़ने आया विद्यार्थी, केरोसिन तेल से खुदखुशी करने की कोशिश, पर रहा असफल
written by सुप्रिया रानी
बिहार के पश्चिमी चंपारण से कोटा पढ़ने आए मेडिकल के छात्र ने खुदख़ुशी करने की कोशिश की। केरोसिन तेल शरीर पर छिड़ककर इसे अंजाम दिया, पर असफल रहा। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती है। मयंक पिछले दो महीने से जवाहर नगर थाने इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। अब तक खुदखुशी के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है।
मयंक के पिता संजय का कहना है कि वे अपने बेटे से मिलकर काफी खुश थे। बीती रात दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद वे दिल्ली के लिए निकल गए। वे रेलवे स्टेशन पहुंचे ही थे कि फोन आया। बताया गया कि उनके बेटे ने खुद को आग लगा ली है। पिता वापस बेटे के पास गए तब तक उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। पिता का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे ने ऐसा क्यों किया । उनका कहना है कि बेटा पढाई में अच्छा था, और उसके ऊपर किसी भी तरफ का पारिवारिक दबाव नहीं था। हालाँकि पुलिस आगे की कारवाई में जूट गई है।


Post a Comment