पीएम मोदी की माँ का निधन, जानें कौन थी हीराबेन?

 पीएम मोदी की माँ हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 3:30 मिनट पर अंतिम साँस ली। बीते कुछ दिनों से उन्हें साँस लेने में तकलीफ के कारण अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान गुरुवार को डॉक्टर ने हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर अच्छे संकेत भी दिए थे, लेकिन हालत अचानक बिगड़ गए। 99 साल की उम्र में हीराबेन का निधन हुआ है। उनके बेटे नरेंद्र मोदी और बाकि अन्य बेहद दुखी हैं। नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया, "शानदार शताब्दी का इश्वर चरणों में विराम। माँ में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतिक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्विट किया, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बूढी से और जीवन जियो शुद्धी से।" 

बता दें, ट्विटर पर #HeerabenModi काफी ट्रेंड कर रहा है। 

click here!

https://twitter.com/narendramodi/status/1608622111660331012?s=20&t=eqNOgvB9P1YDs4rDPG7FgQ



गुरुवार को पीएम मोदी अपनी माँ को देखने अस्पताल आए थे। तक़रीबन डेढ़ घंटों तक माँ के साथ वक्त बिताया था। 

सूत्रों के मुताबिक, इस दुःख की घड़ी में भी पीएम मोदी ने अपना कोई भी कार्यक्रम स्थगित नहीं रखा। हीराबेन मोदी का जन्म वदनगर, मेहसाना, गुजरात में 18 जून, 1923 को हुआ। उनके पांच बेटे और एक बेटी है। पीएम मोदी इनमें से तीसरे नंबर पर आते हैं। शुरुआत में वे अपने छोटे बेटे पंकज मोदी और नरेंद्र मोदी के साथ गांधीनगर के पास वाले गांव रायसन में रहती थीं। पीएम मोदी के हर आदेश को सहारा और सुझाव देने का काम उनकी माँ करती आई थी। दुनिया के प्रभावशाली बेटे को जन्म देने वाली माँ की आत्मा को भगवान शांति प्रदान करे। 

हीराबेन के पांच बेटों के नाम क्रमश: सोमा मोदी, अमृत मोदी, नरेंद्र मोदी, प्रह्लाद मोदी और पंकज मोदी है वहीं उनकी एकमात्र बेटी का नाम वासंती बेन हसमुख लाल मोदी है। उन्हें नरेंद्र मोदी की माँ के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्धी मिली। उनकी शादी दामोदर दास मूलचंद मोदी के साथ हुई थी जो अब दुनिया में नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, दामोदर दास पहले वडनगर में सड़क पर स्टाल लगाते थे। कुछ समय तक उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का काम भी किया था। 

- कई बार उठे हीराबेन के बेटों पर सवाल!

नरेंद्र मोदी पर अक्सर इस बात को लेकर भी राजनीतिक पार्टियों ने ताने कसे कि वो अक्सर अपनी माँ से मिलने अहमदाबाद क्यों जाते थे। कई अन्य चीजों में भी नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया। जैसे, नोटबंदी के दौरान हीराबेन मोदी जब ऐटीएम की लाइन में लगकर दो हज़ार रुपए निकालने गई, तब भी उनके बेटे नरेंद्र मोदी पर सवाल उठे।

- ममता ने कहा, आपकी माँ, हमारी माँ! थोडा आराम कीजिए.....

Image credit: दैनिक जागरण 


अपनी माँ के अंतिम संकार करने के बाद पीएम मोदी अपने काम में जुट गए। उन्होंने बंगाल के निर्धारित कार्यक्रमों में वर्चुअल तरीके से हिस्सा लियाऔर हावड़ा से न्इयू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्ससप्रेस को हरि झंडी दिखाई। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कहा, थोडा आराम कीजिए, आपकी माँ हमारी माँ है। मुझे नहीं पता कि आपकी माँ के निधन पर कैसे श्रद्धांजलि दूँ। आपकी माँ हमारी माँ है। मैं अपनी माँ को भी याद करती हूँ। 









1 comment:

Powered by Blogger.