इस गांव के लोग रातभर क्यों नहीं सो रहे?

Image credit: Webdunia 


अमरेली (गुजरात) के मितीयाला गांव के लोग रातभर नहीं सोते। लोग डर के साए में जी रहे हैं। अमरेली के इन-चार्ज जिला कलेक्टर दिनेश नेरवे ने बताया कि मितीयाला में बीते छह महीनों में कुल 172 भूकंप के हलके झटके महसूस हुए हैं। हालांकि रिक्टर स्केल पर ये झटके तीन से कम दर्ज हुए हैं। 

इस गांव की कुल आबादी 1800 है। एक महीने के भीतर 40 से 45 बार हलके झटके महसूस किए गए हैं। लोग रातभर खुले में सोते हैं। गांव के पुरुष चौकीदारी करते हुए रात बिताते हैं और महिलाएं अपने बच्चे को लेकर डरी-सहमी रहती है। यह गांव जंगल के बेहद करीब है। यह जंगल शेरों के लिए रिज़र्व इलाका है। गांव में कई बार शेर और तेंदुएं भी देखे गए हैं। 

स्थानीय प्रशासन का कहना है, इस मामले में सघन जाँच की जा रही है। शिकायत दर्ज करने के बाद हमारी टीम मोतीयाला का दौरा करने गई थी और इन झटकों की वजह तलाश रही है। बता दें, कई सालों से अमरेली के लोग भूकंप से परेशान है लेकिन अब तक इसके कारणों का पता नहीं लग सका।     

1 comment:

Powered by Blogger.