कश्मीर फाइल्स को लेकर फिर विवाद, लापिड के समर्थन में कांग्रेस
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" को लेकर कई महीनों से विवाद जारी हैl हाल ही में गोवा में आयोजित 53वे अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विवाद ने फिर इसे नया रूप दिया है। जूरी प्रमुख और इज़राइली फिल्मकार नदव लापिड ने फिल्म को दुष्प्रचार करने वाली और भद्दी फिल्म बताया। 11 मार्च, 2022 को सिनेमानघरों में दस्तक देने के बाद से ही इज़राइल से आ रही प्रतिक्रिया विवादों में थी, लेकिन जब लापिड ने गोवा में आयोजित फिल्म महोत्सव में यह बात कह डाली तो महीनों बाद फिर से एक पुराना मुद्दा गरमा गया। ऐसे क्या बात हुई थी उस दिन? आइये जानने की कोशिश करें कि उस दिन लापिड ने क्या कहा था?
आपको बता दें, फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की ओर से कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद समुदाय के कश्मीर से पलायन पर आधारित है। इसे लापिड ने प्रोपेगेंडा बता दिया जिस पर भारत में बवाल मच चुका है। अनुपम खैर समेत तमाम भारतीय जनता के मन में आक्रोश फैल गया। 28 नवंबर को आईएफएफआई के जूरी प्रमुख नादव लापिड ने फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में फिल्म "कश्मीर फाइल्स" को अश्लील बताया। लापिड ने कहा, हम सभी 15 सदस्य फिल्म से परेशान और स्तब्ध थे। यह हमें एक प्रचार, अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए अनुपयुक्त है।
इज़राइल फिल्म निर्माताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस:
विवादों के बीच कांग्रेस, इज़राइल के समर्थन में उतरी। जूरी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस सोशल मीडिया चेयर परसन सुप्रिया श्रीनेत ने लापिड की टिप्पणी का समर्थन किया। कहा कि, पीएम मोदी, उनकी सरकार बीजेपी, आरडब्ल्यू इकोसिस्टम ने 'द कश्मीर फाइल्स' को खूब बढ़ावा दिया। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया ने अस्वीकार कर दिया। जूरी हेड नादव लापिड ने इसे 'प्रोपेगैंडा, अश्लील, फिल्म फेस्टिवल के लिए अनुपयुक्त' बताया। आखिरकार नफरत दूर हो जाती है ।"
इजराइली राजदूत का लापिड को ओपन लैटर:-
इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने लापिड को ओपन लैटर में लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए। भारत और इजराइल के रिश्ते काफी मजबूत है और आपके बयां से इसपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने लापिड की ओर से भारत से माफ़ी मांगी। कहा कि नादव लापिड ने आईआईएफ़एफ़आई गोवा में नूरी पैनल की अध्यक्षता करने के भारत के निमंत्रण का दुरुपयोग किया।
सुर्ख़ियों में अनुपम खेर:-
अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, 'झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो.. सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है..'। "एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, हम जूरी हेड और इजराइल के फिल्मकार को सही तरीके से जवाब देंगे। यहूदी नरसंहार सही है तो कश्मीर में पंडितों का पलायन भी सही है। यहूदी समुदाय से आने वाले लापिड ने ऐसा बयां देकर उनलोगों को पीड़ा दी जुन्होने कई साल पहले इस त्रासदी को झेला था। इश्वर उसे सद्बुद्धि दे ताकि हजारों - लाखों लोगो की त्रासदी का प्रयोग वो अपने एजेंडा के लिए न करे।"
आईआईएफ़एफ़आई के दुसरे जूरी ने लापिड के बयां को बताया निजी:-
जूरी बोर्ड के अन्य सदस्य लापिड के इस बयान पर अपना परला झाड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। सुदिप्तो ने अपना बयां जारी करते हुए ट्वीट किया कि 53वें आईआईएफ़एफ़आई के समापन समारोह में जो भी कहा वो उनका निजी बयां था। जूरी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कभी फिल्म को लेकर बयां नहीं दिया है।
स्वरा जूरी के समर्थन में उतरी:-
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर जूरी के समर्थन में उतरी। उन्होंने ट्विट कर अपना बयान साँझा किया, कहा कि जाहिर तौर पर यह दुनिया के लिए बहुत स्पष्ट है।
अशोक पंडित ने की नूरी की निंदा:-
अशोक आन्दित ने इजराइल के फिल्मकार पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, लापिड ने फिल्म को भद्दी बताकर आतंकवादियों के खिलाफ भारत की लड़ाई का मजाक बनाया है। कई कश्मीरी पंडितों का अपमान भी किया है। यह अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए एक बड़ा झटका है।


Great work
ReplyDelete