करवाचौथ की पूजा कैसे करें?

आज 13 अक्टूबर, करवाचौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु की कामना करेंगी। इस दौरान रीती-रिवाज का बेहद ध्यान रखना ज़रूरी है। 

स्रोत्र: indiatimes.com

करवाचौथ की पूजा कैसे करें:-

  • शाम को शुभ मुहूर्त में तुलसी में एक दीप प्रज्वलित करें. अब जहां पूजा करनी है उस जगह को साफ कर गंगाजल छिड़कें
  • 16 श्रृंगार कर पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और करवा माता की तस्वीर और गणेश जी को स्थापित करें।
  • चौकी पर मिट्‌टी का टोटी वाला करवा रखें उसमें साबुत अनाज गेंहूं, खील, बताशे, सिक्का डालें और ऊपर से ढक्कन लगाकर उस पर दिपक लगाएं. करवे की टोटी में सींक लगाना चाहिए, यह शक्ति का प्रतीक है।
  • अब सर्वप्रथम गणेश जी को रोली, मौली, कुमकुम, सिंदूर, अक्षत, फूल अर्पित करें. साथ ही कलश की पूजा करें इसमें ग्रह, नक्षत्र और 33 करोड़ देवी देवता का वास होता है।
  • शिव-पार्वती और कार्तिकेय की भी उपासना करें। गौरी को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।इस दौरान ये मंत्र बोलें- नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥
  • चांद निकलने पर एक करवा में जल और दूध डालकर चंद्रदेव को अर्घ्य दें। चांद को जल चढ़ाते वक्त ये मंत्र बोलें - ज्योत्‍सनापते नमस्तुभ्‍यं नमस्ते ज्योतिषामपतेः नमस्ते रोहिणिकांतं अर्ध्‍यं मे प्रतिग्रह्यताम।।
  • अब छलनी में दीपक लगाकर चांद का दीदार करें और फिर पति को देखें। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण करें।
  • करवा चौथ की पूजा में जो करवा रखा जाता है उसे घर में सुहागिन महिलाओं को भेंट देकर उनसे आशीर्वाद लें या फिर किसी ब्राह्मणी को भी दे सकती हैं। करवा देते वक्त ये मंत्र बोलें - करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥
  • करवा माता की विधिवत षोडोपचार से पूजा करें और सुखी वैवाहिक जीवन, पति की लंबी आयु की कामना करें। करवे के पास आठ पूरियों की अठावरी, हलवा रखें।
  • फल, मिष्ठान, धूप, दीप लगाकर करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें और फिर आरती कर दें।

सरगी का सेवन कब करें?

करवाचौथ में सरगी बेहद महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन व्रत की शुरुआत सरगी खाकर होती है। सास या जेठानी अपनी बहू को सरगी में कुछ विशेष चीजें देकर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देती हैं।  
स्रोत्र: TV9 Bharatvarsh

करवा चौथ के दिन सरगी सूर्योदय से पूर्व ही खा लेनी चाहिए। आमतौर पर महिलाएं सरगी का सेवन 4-5 बजे के बीच कर लेती हैं। ब्रह्म मुहूर्त में सरगी ग्रहण करना बहुत शुभ रहता है।

करवा चौथ पर ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4.46 से  सुबह 5.36 बजे तक सरगी का सेवन करना अच्छा रहेगा।


सरगी लेने की विधि:-

  • नियमों के अनुसार सरगी का सेवन ब्रह्म मुहूर्त में कर लेना चाहिए। इसके लिए व्रती स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • शिव परिवार के समक्ष घी का दीपक लगाएं, उनका स्मरण करें. अब सास को प्रणाम कर आशीर्वाद लें। फिर घर में मौजूद सभी बड़ों को भी नमन करें।
  • अब सास जो सरगी दें उसे ग्रहण करें। सरगी में सात्विक भोजन ही किया जाता है। भूलकर भी तेल-मसाले वाली चीजें न खाएं।
करवाचौथ पर महिलाएं क्या पहनें?
स्रोत्र: HerZindagi


पत्नी को जूते, चप्पल, गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी, तांबे से बनी गिफ्ट दें। कन्या- महिलाएं हरी लाइन वाली साड़ी पहनें. पत्नी को हरे रंग के कपड़े, सजावटी चीज, हरे रंग की चूड़ियां गिफ्ट दें. तुला- महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें।

कब खोलें व्रत?

महिलाएं चाँद को अर्घ देकर ही व्रत खोलें। करवाचौथ का चांद रात 8 बजकर 20 मिनट पर उदय होगा। आसमान में अगर बादल हैं, तो करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं, जिधर से चांद निकलता है, उधर मुंह करके चांद को अर्घ देकर अपना व्रत पूरा कर सकती हैं।

No comments

Powered by Blogger.