कर्नाटक हिजाब बैन: आज सुप्रीम कोर्ट लेगी बड़ा फैसला

कर्नाटक हिजाब बैन पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु की पीठ मिलकर फैसला लेगी कि कर्नाटक में हिजाब बैन का फैसला सही है या नहीं? गुरुवार सुबह 10:30 बजे तक इसपर फैसला आ जाएगा। 
स्रोत्र: Moneycontrol Hindi

बता दें, इससे पर 10 दिन तक बहस चली और 22 सितम्बर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। उस वक्त कुल 23 याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश की। इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट में 6 मुस्लिम छात्राओं ने भी याचिका दाखिल की है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिजाब बैन के बाद 17,000 छात्राओं ने पढाई छोड़ दी या परीक्षा नहीं दी। ऐसे में छात्राओं की शिक्षा को लेकर भी कर्नाटक सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

22 सितम्बर को हुई बहस में कोर्ट ने सरकार पर सवाल खड़े किए थे कि अगर यूनिफार्म वाली कैप को इज़ाज़त है तो हिजाब को क्यों नहीं? ऐसे में जिन संस्थाओं में यूनिफार्म नहीं उनका क्या होगा? किसी भी व्यक्ति को धर्म पालन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन, अदालत ने इसके साथ हीं, प्रदेश में हिजाब पर प्रतिबंध बरक़रार रखा था। 

No comments

Powered by Blogger.