रूस का आतंक जारी, 3 बड़े धमाकें, 75 मिसाइलों ने ली पांच की जान

 रूस का यूक्रेन पर आतंक लगातार जारी है। सोमवार को राजधानी कीव के बीचों-बीच तीन बड़े धमाके हुए जिसमें 75 मिसाइलो ने पांच लोगों की जानें ले ली। 

एक घंटे पहले हवाई रेड की चेतावनी देने वाले सायरन बज उठे थे। बता दें, रूस की राजधानी मास्को को यूक्रेन से छीने गए क्रीमिया से जुड़ने वाले पुल पर घातक धमाका हुआ था। फ़िलहाल, जनता को सुरक्षित जगह छिपने को कहा गया है। 

प्रभात खबर
स्रोत्र: प्रभात खबर 

राष्ट्रपति दफ्तर के डिप्टी हेड ने बताया, यूक्रेन पर मिसाइलें बरस रही हैं, ताज़ा हमलों में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानी समय के मुताबिक, कीव धमाके सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर हुए। इससे पहले भी शनिवार को यूक्रेन के जापोरिझझिया पर हुए राकेट हमले में 17 लोगों की मौत हुई तो वहीं 40 घायल हो गए थे।  

बता दें, इससे पहले आखिरी बार कीव पर 26 जून को हमले किए गए थे। 

No comments

Powered by Blogger.